अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big News::सरकार की Hat Trick का Agenda Final:CM पुष्कर का गढ़वाल-हरिद्वार के MPs-MLAs-जिलाध्यक्षों को लक्ष्य

Chetan Gurung

BJP ने साल-2027 की शुरुआत में होने वाले Assembly Elections को फतह कर सरकार बनाने की Hat Trick का Agenda आज तय कर दिया। CM पुष्कर सिंह धामी की सरपरस्ती में पार्टी प्रदेश HQ में गढ़वाल-हरिद्वार मण्डल संगठन की बैठक में संबन्धित MPs-MLAs-जिलाध्यक्षों को इस मोर्चे पर फौरन जुटने के लिए कहा गया। तय हुआ कि विकास और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों के आधार पर चुनावी समर में जोरदार ढंग से कूदा जाएगा। चुनावी दृष्टि से संगठनात्मक रणनीति को आज अंतिम रूप दिया गया।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री ने दिशा-निर्देश दिए। टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा के सांसद, विधायक एवं जिला अध्यक्ष बैठक में थे।

लोकसभावार हुई बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी,हरिद्वार से सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रमुख रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर ने बताया कि ऐसी बैठकें लगातार की जा रही हैं। इससे पूर्व नगर पालिकाओं, मेयर, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और हमारे दायित्ववान कार्यकर्ता, फिर मंडलों के अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि इन बैठकों में जरूरी Feedback लिया गया है। उसके आधार पर पार्टी ने कुछ कार्ययोजनाएं निर्धारित की हैं। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए गए कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को अधिक प्रभावी तरीके से अवाम तक पहुंचाया गया तो सरकार की Hat Trick एकदम आसान होगी। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को मिले,इसके बाबत संगठन के लोगों को भी अहम भूमिका निभानी होगी।

PSD ने कहा कि Monsoon में प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए जनता की हर संभव मदद करने के लिए जुटना होगा। संगठन और सरकार में समन्वय कामयाबी की कुंजी और रहस्य है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि आज गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभाओं की बैठकों में हर विधानसभा के  राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई। विधानसभा की जीत के लिए क्या-क्या कार्यक्रम होने चाहिए, उस पर चर्चा हुई।

भट्ट ने कहा कि विधायकों का प्रवास विधानसभा के हर क्षेत्र में हो, सरकार से अभी हम कौन-कौन से ऐसे कार्य करा सकते हैं, जो विधानसभा क्षेत्र के अंदर राजनीतिक रूप से फायदा भी पहुँचा सकते हैं और क्षेत्र के विकास के लिए भी सार्थक सिद्ध होंगे, ऐसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इस पर भी मंथन हुआ कि युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम किस प्रकार से और कब हो सकते हैं।

पिछले चुनाव में गंवाई गई सीट और कमज़ोर सीटों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी 70 विधानसभाओं पर कुमायूं और गढ़वाल संभाग की बैठकों में विस्तृत चर्चा हुई है। भाजपा जनता से फ़ीडबैक लेकर मेनिफेस्टो तैयार करती है। मेनिफेस्टो के लिए भी बैठकें चल रही हैं। कौन-कौन से विषय अपने घोषणा पत्र में आने चाहिए, उन पर भी चर्चा आज की बैठक हुई है। पौड़ी MP अनिल बलूनी ने कहा कि BJP 10 साल के विकास आधारित रणनीति से चुनाव जीतेगी। पिछली बार चुनाव में कुछ कमी रह गई थी इस बार उसे पूरा करेंगे।

हरिद्वार MP त्रिवेन्द्र ने कहा कि अधिक मेहनत से अधिक सीटों पर हरिद्वार में जीत दर्ज कर के दिखाएंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल और सरकार में मंत्री भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button