उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

BJP के MPs-MLAs संग CM पुष्कर ने आम लोगों को भी सुना-यकीन दिलाया:अफसरों को हाथों हाथ समस्याओं-मांगों पर अमल की हिदायत दी गई

राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी (चोरगलिया) में उनका हेलीकाप्टर उतरा। मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक (लालकुआं) डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, DM ललित मोहन रयाल, SSP डॉ. मंजूनाथ TC ने एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहाँ जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

 

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी- चोरगलिया-सितारगंज मार्ग में शेर नाला में ₹993 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की गौलापार (नैनीताल) में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद, MLAs एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया।
CM PSD ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार उत्तराखंड के हर क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनसरोकारों से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।  इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा, सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री रखा आर्य पार्टी के प्रदेश के दोनों महामंत्री मौजूद रहे।

हल्द्वानी में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के MPs-MLAs और पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता तथा संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सांसद अजय भट्ट, Ajay Bhatt सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,मंत्री सौरभ बहुगुणा,राम सिंह कैड़ा, BJP प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार और तरुण बंसल बैठक में थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button