अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षा

खतरे की घंटी:मौसम बदतर रहेगा:फिर होगी मूसलाधार बारिश:Alert Mode पर हेली सेवाएँ: CM पुष्कर ने सुनाया फरमान,`बंद सड़कें शीघ्र खोलें-जरूरी सेवाओं के थम जाने पर उनको फौरन शुरू करें’:कई जिलों में Schools-अंगनबाड़ी केन्द्रों पर छुट्टी

मंत्री मदन कौशिक-CS आनंदबर्द्धन ने सचिव विनोद सुमन से रिपोर्ट ली और दिए जरूरी निर्देश

Chetan Gurung

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में कल भी भारी और मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताते हुए अधिकांश जिलों के लिए Orange Alert जारी कर दिया। CM पुष्कर सिंह धामी ने हालात और आशंका के मद्देनजर मंगलवार तड़के सचिव (आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास) विनोद कुमार सुमन से बारिश-इससे उत्पन्न हालात और खतरों के साथ ही अन्य सभी मामलों पर रिपोर्ट तलब की। साथ ही हेली सेवाओं को Alert Mode पर रखने-रास्ता और पुल खराब होने की सूरत में उनको जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए।

CM पुष्कर सिंह धामी-हेली सेवाओं को भी Alert Mode पर रखने के निर्देश

———–

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक तथा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी सचिव विनोद सुमन से प्रदेश भर में वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की। CM पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में कार्य करें। किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में एक क्षण की भी देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारियों तथा विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाने तथा स्वयं स्थिति से रूबरू होने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं की आवश्यकता पड़ने पर दुर्गम एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में उपयोग करने के लिए कहा। विद्युत, पेयजल अथवा संचार सेवाएं बाधित होती हैं तो संबंधित विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उनकी तत्काल बहाली सुनिश्चित करें,ये निर्देश भी उनकी तरफ से दिए गए। 4 धाम यात्रा सहित प्रदेश के अन्य मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता करार दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की।  उनके साथ SCEO (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, SCEO (क्रियान्वयन)DIG राजकुमार नेगी, JCEO दिनेश कुमार पुनेठा भी थे।

–29 और 30 जुलाई को कई जिलों में Orange Alert—

मौसम विभाग ने 29 जुलाई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई। 30 जुलाई को बागेश्वर, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, टिहरी एवं नैनीताल में भारी वर्षा की संभावना है।  देहरादून समेत कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button