उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरित परिवहन क्रान्ति दूतों को CM पुष्कर के हाथों Subsidy Cheque:बोले,भावी पीढ़ियों को साफ-स्वच्छ पर्यावरण सौंपना हमारी ज़िम्मेदारी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने Camp Office Hall में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक प्रदान किए। 5 अन्य लाभार्थियों को भी जल्द ही ये लाभ दिया जाना है। इसकी मंजूरी की प्रक्रिया परिवहन विभाग पूरा कर चुका है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों का Flag Off किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने के राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है। इस पहल से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

PSD ने कहा की विकास तभी सार्थक है, जब वह प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा एवं सतत विकास के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। उत्तराखण्ड की जैव विविधता, वन संपदा, नदियां एवं पर्वतीय प्राकृतिक धरोहरें पूरे देश की अमूल्य विरासत हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाना, पुराने डीजल चालित वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना,CNG एवं अन्य स्वच्छ ईंधन आधारित परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार देहरादून, हरिद्वार एवं हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का लगातार विस्तार कर रही है। प्रदेश भर में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रोप-वे एवं आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।  परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड को हरित विकास के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य हो रहा है। PM सूर्य घर योजना में Roof Top सोलर संयंत्रों की स्थापना को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य ने 40 हजार रूफ टॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व प्राप्त कर लिया

उन्होंने कहा कि जिन वाहन स्वामियों को सब्सिडी चेक प्रदान किए जा रहे हैं वे इस योजना के लाभार्थी नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड में हरित परिवहन क्रांति के अग्रदूत हैं। इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव (परिवहन) रविनाथ रमन उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button