जंगली जानवरों-इन्सानों में संघर्ष को थामे:Wildlife आधारित Tourism को बढ़ावा दें:कुम्भ के दौरान QRT भी तैनात की जाए:CM पुष्कर की Board Meeting में अफसरों को हिदायत
वन्य जीव हमले में लोगों की जान बचाने वालों को Award दिया जाए

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज इन्सानों और जंगली जानवरों में संघर्ष थामने और Wild Life आधारित Tourism को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने की हिदायत State Wildlife Board और State Level Tiger Steering Committee के बैठक में अफसरों को दिए।



सचिवालय में आयोजित Board की 23वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर ने Wildlife Corridor के संरक्षण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश भी देते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। वन्यजीव संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए भी आधुनिक तकनीक के साथ जनसहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्थानीय लोगों की आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए वन्यजीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। मानव वन्यजीव संघर्ष के दौरान दूसरों को बचाने के लिए साहसिक प्रदर्शन करने वाले आम लोगों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाए। वन्य जीवों के हमले में मृत एवं घायल व्यक्ति और उसके परिवार को मानकों के अनुसार तय समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत परियोजनाओं में वन्यजीव संरक्षण संबंधी शर्तों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में रिपोर्ट दी गई कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्लान तथा विभिन्न प्रस्तावों पर नियमानुसार स्वीकृतियां प्रदान की जा रही हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) गठित करते हुए, कैमरा ट्रैप, ड्रोन, सर्प बचाव किट, सोलर लाइट जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में संरक्षित क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विचार करते हुए राजाजी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में गैस पाइपलाइन और अन्य राष्ट्रीय उद्यानों में सड़क,ITBP अवसंरचना तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल जैसी जनहित की परियोजनाओं को आवश्यक शर्तों के अधीन राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थाई समिति को भेजने की अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद आयोजित राज्य स्तरीय बाघ संचालन
PSD ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए QRT की तैनाती की जाए।
बैठक में कॉर्बेट एवं राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन, पर्यावरण अनुकूल सफारी वाहनों को बढ़ावा देने, संरक्षित क्षेत्रों में कार्यरत फील्ड स्टाफ के लिए विशेष प्रोत्साहन तथा वन्यजीव अपराधों की प्रभावी जांच के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष-उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद गीताराम गौड़, मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, Head of Forest Force PCCF कपिल लाल, ADG अजय प्रकाश अंशुमान, सचिव C रविशंकर, प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल भी मौजूद थे।



