अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

इनक्यूबेशन प्रबंधन के लिए Leaders-Teachers की Training:Graphic Era में Experts सिखाएँगे गुर

Chetan Gurung

Graphic Era विवि में इनक्यूबेशन लीडर्स व शिक्षकों को स्टार्टअप्स के निर्माण, विस्तार और नवाचार आधारित इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की आधुनिक तकनीक के लिए तैयार करने की खातिर उनकी Training शुरू हो गई।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज से इनक्यूबेटर मैनेजर ट्रेनिंग Program का उद्घाटन पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) के कंपनी सचिव डॉ अरुण सभरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि उद्यमी बनने के लिए केवल बड़ा सपना देखना पर्याप्त नहीं, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का सही प्रबंधन, धैर्य और व्यावहारिक सोच भी आवश्यक है।

यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर व टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि  इन्क्यूबेशन मैनेजर स्टार्टअप्स और नवाचार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनकर युवाओं को बिजनेस प्लान, निवेश, उद्योग से जुड़ाव और बाज़ार तक पहुंच बनाने में मार्गदर्शन देंगे।

इस दो दिवसीय IMT में आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन की मूल अवधारणाओं, बिज़नेस मॉडल, निवेश एवं आय के स्रोत विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के TBI और स्टार्टअप उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रो VC डॉ संतोष S सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, TBI की CEO सरिश्मा डांगी, डॉ दिव्या राजपूत, डॉ, शिवाजी धवाड, खुशबू वर्मा और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button