
Chetan Gurung
Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर DMs-SSPs को हिदायत दी कि वे अपने स्तर पर इस बाबत पूरी तैयारी कर लें। 11 अगस्त तक कांवड़ मेले के दौरान रूट प्लान और भीड़ प्रबंधन की तैयारियाँ कर ली जाए।उन्होंने सचिवालय में बैठक में कहा कि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक ‘पंचक काल’ के दौरान कांवड़ मेले में अत्याधिक भीड़ रहेगी। इसके लिए विशेष तैयारियाँ करने की जरूरत होगी। काँवड़ यात्रियों के लिए कांवड़ पटरियों व प्रमुख पड़ाव स्थल पर पेयजल-मोबाइल शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नियमित कूड़ा उठान, परिवहन, कीटनाशक छिड़काव, फॉगिंग व पथ प्रकाश व्यवस्था भी बेहतर रहनी चाहिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर अस्थाई सेक्टर चिकित्सालय, BLS एम्बुलेन्स, बाइक एम्बुलेन्स, प्राथमिक उपचार केन्द्र की समुचित व्यवस्था रहें। हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों की मरम्मत एवं विस्तारीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। UPCL को Power Supply Audit कराने और आने वाले समय के लिए यात्रा मार्गों पर विद्युतीकरण की स्थाई व्यवस्था करने के लिए कहा।
उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों का निरीक्षण एवं सैम्पलिंग करने के लिए टीमों का गठन करने और स्थाई-अस्थाई खाद्य स्टॉलों, धार्मिक भण्डारों, होटलों, ढाबों, दुकानों, आपूर्ति वाहनों, रेस्टोरेन्ट, दुग्ध पदार्थ विक्रेता का निरीक्षण व नमूना इकट्ठा करने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी ताकीद की। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाए जाने के निर्देश दिए।
CS ने कहा कि राज्यों के साथ अंतर्राज्यीय बैठक शीघ्र आयोजित अन्य राज्यों से सहयोग का अनुरोध शीघ्र कर लिया जाए। बैठक में सचिव (गृह) शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, धीरज गर्ब्याल, अपर सचिव रीना जोशी, आयुक्त (गढ़वाल) आनन्द स्वरूप, DM (हरिद्वार) मयूर दीक्षित, DM (देहरादून) आशीष चौहान, DM (पौड़ी) स्वाति एस. भदौरिया, DM (टिहरी) नीतिका खंडेलवाल और गढ़वाल के IG राजीव स्वरूप,संबन्धित जिलों के Police Chief प्रमेन्द्र डोभाल (देहरादून),नवनीत भुल्लर (हरिद्वार) भी मौजूद थे।



