
Chetan Gurung
समाज कल्याण विभाग के Retired कर्मचारियों बुधवार को CM पुष्कर सिंह धामी के हाथों One Click के जरिये अप्रैल की पेंशन उनके खाते में Transfer कर दी गई। इसमें शत- प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 7,56,682 पेंशनर्स को 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। इनमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल हैं।



सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है। इसलिए सरकार आर्थिक- सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दे रही है। प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की पेंशन का लाभ दिलाने के लिए लगातार कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष 60 हजार से अधिक नए लोग समाज कल्याण की पेंशन से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी इस तरह के बहुउद्देशीय कैम्प आयोजित किए जाएं। साथ ही प्रत्येक वर्ष 59 वर्ष की आयु पूरे करने वाले लोगों के बीच सर्वे कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लें। 60 साल की उम्र पूरी होते ही उन्हें योजनाओं का लाभ मिल मिलनी शुरू हो जाए।
अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वार्षिक आय को व्यावहारिक बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि विभाग समाज कल्याण के क्षेत्र में कुछ Best Practice कर अन्य विभागों के साथ भी साझा करें। Call Centre के सहारे बुजुर्गों और पेंशनर्स से संवाद भी करें।
महकमे के मंत्री खजान दास ने कहा कि पेंशन योजनाओं में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, निदेशक (समाज कल्याण) डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद्र मौजूद थे।


