उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Secretary दीपक की अफसरों को ताकीद,`गांवों में Night Stay करें’:जनगणना में सभी Teachers की Duty एक साथ न लगाई जाए:ईलाज में टेलीमेडिसन को बढ़ावा दिया जाए

Chetan Gurung

संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन सचिव दीपक कुमार ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय Campus में समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों को ताकीद की कि वे गांवों में दौरा करने के साथ ही कम से कम एक Night Stay जरूर करें।  ग्रामीणों की समस्याओं को इससे हकीकत में समझा जा सकेगा। उनका  असरदार ढंग से हल भी निकाला जा सकेगा।

जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान सचिव दीपक ने कहा कि समस्त कार्य पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया जाए। विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की ड्यूटी एक साथ न लगाई जाए।  पढ़ाने का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। आमजन को भी चाहिए कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को पहचान पत्र देखे बिना अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इसके लिए पंतनगर स्थित रेडियो यंत्र एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कार्यालयों एवं अधिकारियों के नाम हिंदी के साथ-साथ संस्कृत में भी लिखे जाएं। इसके लिए संस्कृत विभाग से अनुवाद कराया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर स्वागत संदेशों में भी संस्कृत के प्रयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि CHC और PHC केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए टेली मेडिसिन परामर्श की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने साइबर फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प के अंतर्गत ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पर्यटन विभाग को ताकीद की गई कि जिले में होम स्टे की संख्या बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाई जाए। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके। रसोई गैस वितरण प्रणाली की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण किया जाए।

दीपक ने मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कहा कि इससे जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए। किसी स्तर पर कोई बाधा उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागीय सचिव से समन्वय स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अधिकतम शिकायतों का समाधान एल-1 स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने “गड्ढा मुक्त सड़क” अभियान के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सड़कों का मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button