उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

अंकिता बहन पर सियासत कर मर्यादा तार-तार कर रही Congress:देश को बांग्लादेश बनाने का ख्वाब देख रही-CM पुष्कर:श्रीनगर में लोकतन्त्र बचाओ-अराजकता हटाओ मार्च में शरीक हुए मुख्यमंत्री PSD

Chetan Gurung

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में सरकार के मंत्रियों-Speaker और BJP के प्रमुख ओहदेदारों संग शरीक होने के साथ ही CM पुष्कर सिंह धामी ने Congress पर जम के प्रहार करते हुए कहा कि हमारी Double Engine सरकार उत्तराखंड को विकास, सुशासन और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर प्रदेश में भ्रम, अराजकता और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है। वह अंकिता भण्डारी बहन के नाम पर सियासत कर नैतिक मर्यादा तार-तार कर रही और देश को बांग्लादेश बनाने का ख्वाब देख रही। अवाम उसको मुंह तोड़ जवाब देगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्याय यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस को अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार, घोटालों और जनविरोधी कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। अंकिता भण्डारी बहन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसी पीड़ित परिवार का दर्द, राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने का माध्यम नहीं हो सकता। मार्च में लोग हाथों में बीजेपी का झण्डा और काँग्रेस के खिलाफ लिखे नारों की तख्ती लिए हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर बेबुनियाद भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करना और बांगलादेश की तर्ज पर अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन और राष्ट्र द्रोह है। कांग्रेस को समझना होगा कि उत्तराखंड की जनता को विभाजनकारी सोच और अराजकता नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, सुशासन और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य चाहिए।

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी,BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,MP अनिल बलूनी, मंत्री सतपाल महाराज,धन सिंह रावत,भरत  सिंह चौधरी,BJP के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्रनाथ शर्मा,प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज,तमाम BJP विधायक भी मौजूद थे। मार्च के दौरान लोग घरों की छतों पर भी दिखे। वे मुख्यमंत्री की फोटो मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए। पुष्कर ने उनका हाथ हिला के अभिवादन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button