उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

सरदार पटेल की याद में Run For Unity के मौके पर युवाओं-PRD जवानों को CM पुष्कर ने तोहफों-योजनाओं से नवाजा:CM Championship Trophy के विजेताओं को अधिक Prize Money

Chetan Gurung

देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘Run For Unity’ खुद सुबह-सुबह CM पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्री,MP भी पहुंचे और कुछ दूर तक प्रतिभागियों का साथ दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं, खिलाड़ियों एवं प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर उनको सौगातें दीं।

मुख्यमंत्री ने PRD जवानों के मानदेय में वृद्धि,प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब के गठन,देहरादून के आमवाला युवा केंद्र से सटी खाली भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित कर वहाँ मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाने का ऐलान किया।

इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की जाएगी। संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ा कर ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत 32 खेल आयोजित किए जाते हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें विशेष रूप से पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। चैंपियनशिप ट्रॉफी के आयोजन के लिए निर्धारित धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

CM पुष्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सरदार पटेल के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है। ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजन सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने की उम्मीद की जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही देश और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बदरीनाथ धाम से लौटते समय जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक बृजभूषण गैरोला, उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक (खेल) दीप्ति सिंह,BJP की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी,जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button