
Chetan Gurung
तमिलनाडू ने आज 87th National Junior and Youth Table Tennis Championship में Under-19 की Boys Team Championship Final में महाराष्ट्र को 3-1 से शिकस्त दे के जीत ली। Semifinal में हार कर पश्चिम बंगाल और असम को Bronze Medal से संतोष करना पड़ा। खेल,युवा कल्याण,खाद्य और आपूर्ति तथा महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने पदक विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के लिए उत्तराखंड सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिया जा रहा है। Commonwealth Games और अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं तथा 39वें National Games के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अभी से जी-जान से जुट जाना होगा। सरकार उनकी भरपूर मदद करेगी।





परेड ग्राउंड के Multipurpose Hall में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़े खेल आयोजन देश में प्रस्तावित हैं। राष्ट्रमंडल खेल और वर्ष 2036 के ओलंपिक के मद्देनज़र राज्य के युवाओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए ताकि वे इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
खेल मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों से पहले सभी खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में आयोजित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलेगा और वे अधिक संख्या में चयनित हो सकेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं और बुनियादी ढांचों को लगातार मजबूत किया जा रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के महासचिव MP सिंह, TTFI के VP और उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चेतन गुरुंग,VP राजीव दुग्गल,TTFI के Senior JS यतिन टिप्पणिस, आयोजन सचिव प्रिंस वेपोन, UKTTA कोषाध्यक्ष KK शर्मा,DSO शबाली गुरुंग,प्रभारी DSO रवीद्र भण्डारी, अर्जुन अवार्डी TT खिलाड़ी मंजीत दुआ,धनराज चौधरी,जय कुमार सिन्हा,अरुण बनर्जी मौजूद रहे।

