अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

Grafest-26:Technology-Suspence-Creativity का जलवा:सांस्कृतिक पेशकशों की धूम:जोश-ऊर्जा-उत्साह-मस्ती छाई

Chetan Gurung
Graphic Era University के सालाना जलसे Grafest-26 के दूसरे दिन को Students ने Technology-Suspense-Creativity के नाम किया। Car Racing,CID Files की  जांच-पड़ताल और Innovative Dishes बनाने की दिलचस्प स्पर्धाओं ने मौजूद लोगों को रोमांचित कर डाला। फिर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां छा गई।


देश के 17 राज्यों और Graphic Era में पढ़ रहे देश-विदेश के Students ने साबित किया कि वे कितने अव्वल दर्जे के हो चुके हैं और आगे होने वाले हैं। University Campus उनके हुनर और नवाचार की जीवंत झलक से चमक रहा था। कार रेसिंग में छात्र-छात्राएं रिमोट कंट्रोल कारों के साथ ट्रैक पर अपनी तकनीकी पकड़ आजमाते नजर आए। High Speed Navigation,Micro level Control और Smart Engineering Design के बेहतरीन तालमेल से मुकाबले किसी Live Technical Challenge सरीखे दिख रहे थे।

कार रेसिंग में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की टीम इंडर (सावन रावत, निश्चय अधिकारी और कनिका सिंह) ने प्रथम स्थान और टीम मार्क-II (हर्ष और नेहा की टीम) द्वितीय स्थान पर रही। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम पूर्वांचल (वैभव सिंह, आशीष गुप्ता, संस्कार पांडेय की टीम) ने तृतीय स्थान हासिल किया। AI Model प्रतियोगिता ‘द न्यूरल नेक्सस’ में  प्रतिभागियों ने AI और मशीन लर्निंग की मदद से असल जिंदगी की जटिल समस्याओं के लिए  स्मार्ट समाधान पेश किए।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की टीम हैक नेक्स्ट ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी  की टीम एपॉच समेत दस अन्य विश्विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कुलिनरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं अपनी कुकिंग स्किल्स का शानदार प्रदर्शन करते नजर आए। कोरियन, इंडियन और इटैलियन व्यंजनों में कात्सु करी, ग्योज़ा, मोची, क्रीम स्टफ्ड मशरूम, चिकन रोल्ड और स्ट्रॉबेरी चीज़केक जैसे आकर्षक डिश पेश किए।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रियांशु और ज़ुनैरा ने प्रथम स्थान, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के नवदीप और सुजल ने दूसरा स्थान और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के गर्वित और अभिनव ने तीसरा स्थान हासिल किया। CID Files प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं क्राइम सीन की बारीक जांच में जुटे नजर आए। सुरागों को जोड़ते हुए सच तक पहुंचने की यह चुनौती उनको दी गई थी। इससे पूरे माहौल में रहस्य और रोमांच छाया हुआ था।  चितकारा यूनिवर्सिटी के रोहन, इश्मीत, आरती और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दिशा, तान्या, मोहित समेत अनेकों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ब्लॉसम इन हार्मनी प्रतियोगिता में फूलों के साथ अपनी रचनात्मकता को आकार दिया गया। अलग-अलग फूलों और पत्तियों से खूबसूरत फ्लोरल अरेंजमेंट तैयार किया गया। कला और सौंदर्य का अनोखा संगम दिखाई दिया। ग्राफिक एरा के रॉयल और अथर्व प्रथम रहे। यशस्वी और अंजली ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। शाम मस्ती, जोश और उत्साह से सराबोर दिखने लगा। Stage पर बैंड वार में थापर यूनिवर्सिटी की टीम सेहर, ग्राफिक एरा की टीम सांझ एवं ख़लिश और दून यूनिवर्सिटी की टीम अलंकार ने माहौल को एनर्जेटिक बना दिया। सोलो इंस्ट्रुमेंटल में श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी के अक्षित, थापर यूनिवर्सिटी के रौनक एवं कार्तिकेय, हेमवती यूनिवर्सिटी के दानिश और ग्राफिक एरा के हिमेश ने धुनों से सारा समा बांध दिया।

सोलो डांस क्लासिवल में हंसराज कॉलेज की अरुणिमा, ग्राफिक एरा की इशिता और राशि ने सभी का मन मोह लिया। ग्रुप डांस में एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम सतरंग, शूलिनी यूनिवर्सिटी की टीम हिमशोबला और ग्राफिक एरा की गोरखा पलटन ने सभी को अपने स्थान पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में Graphic Era Group of Institutions के Chairman डा. कमल घनशाला के साथ ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी  के ओहदेदार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button