
Chetan Gurung
देश के Top भावी युवा पुरुष और महिला खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले 87वें Junior-Youth Table Tennis Championship का आज उद्घाटन करते हुए CM पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड स्थित Multipurpose Indoor Hall में वादा किया कि वह खेलों के विकास और खिलाड़ियों की हर मुमकिन मदद के लिए सदा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने भारत की तेजी से उभरती 17 साल की शीर्ष प्रतिभा पश्चिम बंगाल की तरफ से उतरी सिण्ड्रेला दास के साथ टेबल पर कुछ देर नॉकिंग कर सभी को हैरान कर दिया। उत्तराखंड में ये प्रतियोगिता 26 साल में पहली बार हो रही। 38वें National Games के बाद ये सबसे बड़ी प्रतियोगिता है।








मुख्यमंत्री ने देश के हर राज्य से आए खिलाड़ियों का 9 दिवसीय प्रतियोगिता में स्वागत करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त आधार है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे जीवन-मूल्य विकसित होते हैं, जो युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं।






उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों के साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और संकल्प ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस ऐसा खेल है जिसमें गति, संतुलन, तकनीक और मानसिक दृढ़ता का समन्वय आवश्यक होता है। यह खेल खिलाड़ियों को त्वरित निर्णय क्षमता, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है।
CM PSD ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। ‘खेलो इंडिया’ एवं ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ अभियानों के माध्यम से भारत ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज देश वैश्विक खेल मंचों पर अपनी खास पहचान बना रहा है।
उन्होंने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेलों एवं कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता प्रधानमंत्री के खिलाड़ियों के प्रति विश्वास, प्रोत्साहन और बेहतर संसाधनों की उपलब्धता का परिणाम है। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में स्थापित किया गया है, जिसमें राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
आयोजक Uttarakhand Table Tennis Association के अध्यक्ष चेतन गुरुंग ने Vote of Thanks में मुख्यमंत्री को विकास पुरुष संग खेल पुरुष और खेलों के सबसे बड़े प्रोत्साहक करार देते हुए कहा कि उनके ही बूते इस किस्म की बड़ी और राज्य की सकारात्मक छवि बनाने और प्रतिष्ठा स्थापित करने वाली प्रतियोगिता उत्तराखंड में आयोजित हो रही हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अध्यक्ष (उत्तराखंड खेल परिषद) कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय खेल परिषद) हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा,उत्तराखण्ड टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव प्रिंस विपन, कोषाध्यक्ष केवल शर्मा,अपर निदेशक (खेल) अजय अग्रवाल,सहायक निदेशक (खेल) संजीव पौरी, DSO शबाली गुरुंग,रवीद्र भण्डारी,भारत,विकास नेगी,स्वाति शर्मा मौजूद थे। आज देर रात तक मैच खेले जा रहे थे।



