
Chetan Gurung
Principal Secretary (Finance) रमेश कुमार सुधांशु ने सचिवालय में कर्मचारी संगठनों के ओहदेदारों संग बैठ के उनकी मांगों को सुना और जिन पर कार्यवाही हो सकती है, उनके बाबत महकमे के अफसरों को तत्काल कदम उठाने या फिर प्रस्ताव शासन या Cabinet के सामने पेश करने की हिदायत दी।

प्रमुख सचिव सुधांशु ने राजकीय शिक्षक संघ की शिक्षकों को वर्ष में एक बार गृह जनपद आने-जाने के लिए यात्रा अवकाश पूर्व की तरह बहाल करने की मांग की। सुधांशु ने इस संबंध में अन्य राज्यों में वर्तमान में प्रचलित व्यवस्था का अध्ययन करने और विद्यालयी शिक्षा विभाग में विभिन्न स्तरों पर Pending पदोन्नति से संबंधित मामलों को शीघ्र हल करने के निर्देश भी महकमे के अफससरोन को दिए।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की मांगों के संबंध में भारत सरकार में प्रचलित व्यवस्था के आलोक में परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश वित्त एवं कार्मिक विभाग को दिए। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसियेशन की विभिन्न पदों को समाहित करते हुए ढांचे के पुनर्गठन की मांग पर कार्मिक विभाग को भारत सरकार में प्रचलित व्यवस्था के आधार पर समयबद्ध परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
RKS ने कार्मिक संगठन उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल के लिए देहरादून में संघ भवन निर्माण की खातिर जमीन देने के लिए जिलाधिकारी (देहरादून) को पत्र प्रेषित करने के लिए कहा। मुख्य प्रशासिनक अधिकारी (समूह `ख’) के कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्धारण के संबंध में विचार विमर्श कर कार्मिक विभाग को प्रस्ताव का प्रजेंटेशन उपलब्ध कराने को कहा।
प्रमुख सचिव ने जिन विभागों में मिनिस्टीरियल के पदों का पुनर्गठन नहीं हुआ है, उनके पुनर्गठन को लेकर सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सेवाकाल में 3 पदोन्नति प्राप्त न कर सकने वाले कार्मिकों की ACP से संबंधित मांग पर विधान सभा सत्र के बाद विभागाध्यक्षों एवं संगठनों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।
Golden Card के तहत OPD में जन औषधि केन्द्रों से Cashless दवा एवं Super Specialist चिकित्सालय में कैशलेश जांच पर उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न कर्मचारी सगठनों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त कर समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए कहा। कर्मचारी सगठनों के विभिन्न सवर्गों की वेतन विसंगति को दूर किए जाने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
वाहन भत्ता में बढ़ोत्तरी एवं यात्रा भत्ता की दरों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कराते हुए उसे मंत्रिमंडल के सामने पेश करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के पुर्नगठन एवं सेवा नियमावलियों में संशोधन को लेकर HoDs को समयबद्ध परीक्षण करने के लिए कहा। RKS ने उत्तराखण्ड Diploma Engineers महासंघ की मागों के सबंध में कनिष्ठ अभियन्ता पद की वेतन विसंगति को दूर करने को लेकर विभागों से प्राप्त रिपोर्ट का परीक्षण कर विधान सभा सत्र के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
उत्तराखण्ड पेयजल निगम एव उत्तराखण्ड जल संस्थान के राजकीयकरण व एकीकरण के सबंध में विभागीय स्तर पर विचार एवं परीक्षण कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए। विभिन्न अभियंत्रण विभागों में Diploma Engineers को पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए अन्य पर्वतीय छोटे राज्यों के समान समानान्तर गैलरी का सृजन करने की बाबत प्रमुख सचिव ने माना कि सभी को पदोन्नति का अवसर मिलना चाहिए।
इसके लिए समस्त विभागों में पदोन्नति में ठहराव के कारणों का परीक्षण करते हुए विधान सभा सत्र के बाद स्टेट्स रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर, अपर सचिव विनीत कुमार, अपूर्वा पाण्डे, गिरधारी सिंह रावत, नवनीत पाण्डे, गंगा प्रसाद, kC पांडे, संतोष बडोनी भी उपस्थित रहे।



