
Graphic
Era Hospital के Mobile Van Hospital देहरादून के दूरस्थ और राज्य के पहाड़ी इलाकों में जरूरतमंदों का ईलाज के मद्देनजर लोगों का जबर्दस्त सहारा बन रहे हैं। उत्तरकाशी के दूरस्थ पौंठी गांव में डॉक्टरों के साथ पहुंच कर इस सुविधा के जरिये 102 लोगों का ईलाज किया गया।

ये Mobile Medical Unit उत्तरकाशी के राजगढ़ी तहसील के पौंठी गांव पहुंची। लोगों ने उसका स्वागत बड़े ही गर्मजोशी और उत्साह के साथ किया। ग्राफिक एरा की डाक्टरों की टीम ने उनको OPD सेवाएं दीं। प्रारंभिक चिकित्सा और निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई।
इस मेडिकल टीम की अगुवाई चिकित्सा अधिकारी डा मुकेश ने किया। यह मोबाइल मेडिकल यूनिट संपूर्ण यमुना घाटी क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेंगी। नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांव में भी ये Unit पहुंचेगी।



