
Chetan Gurung
मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में पुलिस विभाग को कड़े निर्देश दिए कि क़ानून-व्यवस्था और फिजाँ बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई करें। Home Department की समीक्षा के दौरान उन्होंने अहम मामलों की जिले और PHQ स्तर पर लगातार Monitoring करने के लिए कहा।

CS आनंदबर्द्धन और DGP दीपम सेठ
—-

सचिव BVRC पुरुषोत्तम, शैलेश बगौली और R मीनाक्षी सुंदरम
———

DM सविन बंसल (सबसे बाएँ) और Commissioners विनय शंकर पांडे (मध्य में) और दीपक रावत (सबसे दाएँ)

DMs नितिन भदौरिया,स्वाति भदौरिया और मनीष कुमार
——–

DMs प्रशांत आर्य (सबसे बाएँ),मयूर दीक्षित (बाएँ से तीसरे) और ललित रयाल (दाएँ से पहले) 
मुख्य सचिव ने अभियोजन और फॉरेंसिक जांचों के लिए अपने सिस्टम को और मजबूत करने और E-Summon बढ़ाने के लिए कहा। लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए Helpline-1905 पर मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए DMs-SSPs स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग करने पर भी बल दिया।

ADGP मुरुगेशन (सबसे बाएँ) और अजय प्रकाश अंशुमन (बीच में)
———————
उन्होंने कहा कि गृह/पुलिस विभाग के अंतर्गत वादों के निस्तारण के लिए थाना और तहसील दिवस आयोजन भी शुरू किया जाना चाहिए। इसकी SoP तैयार करें। सचिव (गृह), सचिव (राजस्व), मंडलायुक्त एवं पुलिस विभाग मिलकर SoP तैयार करें। मामलों के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह 2 से 3 कैम्प आयोजित किए जा सकते हैं। Police Stations में जमा जब्त वाहनों की नीलामी कर खाली थानों को खाली कराया जाए। न्यायालयों में लम्बित मामलों से संबंधित वाहनों के डिस्पोजल के लिए और क्या किया जा सकता है, इस पर कदम उठाए जाएँ।
CS ने निर्देश दिए कि पॉक्सो के मामलों पर तत्काल और कठोर से कठोर कार्यवाही करें। साइबर क्राइम रोकने के लिए ठोस कार्यवाही और सिस्टम को मजबूत करें। Awareness Programs चलाएं। वन स्टॉप सेंटर्स को और अधिक मजबूत करें। ड्रग्स के ख़िलाफ़ लगातार Action लें। एनकॉर्ड की मासिक बैठकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी जोड़ें। कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में भी Awareness Programs चलाएं। नशामुक्ति केंद्रों का भी निरीक्षण कर उनसे ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का अनुपालन सख्ती से कराएं।
सचिवालय में हुई Meeting में प्रमुख सचिव L फैनई,R मीनाक्षी सुंदरम,DGP दीपम सेठ, सचिव (गृह) शैलेश बगौली,सचिन कुरवे,BVRC पुरुषोत्तम,डॉ पंकज पांडे,डॉ R राजेश कुमार,डॉ रंजीत सिन्हा,Commissioners दीपक रावत (कुमायूं) और विनय शंकर पांडे (गढ़वाल), ADGP V मुरुगेशन,अजय प्रकाश अंशुमन सहित आला पुलिस अधिकारी और सभी DMs उपस्थित थे।


