
Chetan Gurung
वीर माधो सिंह भण्डारी Uttarakhand Technical University से Affiliated शिवालिक College of Engineering के Assistant Professor डॉ आशीष कुमार गुप्ता को सम-सेमेस्टर Exams Paper Leak के मामले में आज पुलिस ने धर दबोचा। विवि के Controller of Examination डॉ विनय कुमार पटेल ने इसकी शिकायत से मुताल्लिक तहरीर प्रेमनगर कोतवाली को दी थी।
डॉ0 विनय के मुताबिक सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान 8 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा के बाबत विश्वविद्यालय को एक शिकायती ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसमें बताया गया था कि 3 जुलाई 26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग (देहरादून) के सहायक प्रोफेसर डॉ पटेल ने Whatsapp Group के जरिये कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किया गया था।
परीक्षा के बाद मिलान में पाया गया कि प्रश्न पत्र और डॉ पटेल के जरिये Share किए गए प्रश्नों में ख़ासी समानता थी। विश्वविद्यालय की आन्तरिक जांच समिति की जांच के दौरान भी पाया गया कि सहायक प्रोफेसर ने वाकई परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया था। डॉ आशीष को छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने का आरोपी पाया गया।
परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर कोतवाली प्रेमनगर पर मुअसं: 144/26 धारा: 316, 318 (4), 61 (2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। SSP-Dehradun प्रमेन्द्र डोभाल ने साक्ष्यों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त आशीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त से प्राप्त उपकरणों के संबंध में जांच की जा रही है। आरोप से जुड़े मुल्जिमों के बारे में भी साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की जा रही है।
सहारनपुर के शाकुंभरी विहार के 40 वर्षीय डॉ आशीष की गिरफ्तार ऐसे दौर में हुई है जब NEET Paper Leaks का मामला देश-विदेश में गरमाया हुआ है। CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन और पुलिस को पहले ही एहतियाती तौर पर बेहद सतर्क रहते हुए कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हुए हैं। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए पहले ही देश का कठोरतम कानून लागू किया हुआ है।



