अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर की कोशिशें रंग ला रहीं:कैप्टेन अजय पंत की मदद में जुटा भारतीय उच्चायोग:बोले PSD,`अपने लोगों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’

Chetan Gurung

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने CM पुष्कर सिंह धामी की केंद्र सरकार से गुजारिश के बाद कैप्टन अजय पंत प्रकरण पर गंभीरता से कार्यवाही शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के पंत को United Kingdom में हिरासत में लिया गया है। भारतीय उच्चायोग ने मुख्यमंत्री पुष्कर के प्रयासों के सिलसिले में  अपनी तरफ से कार्यवाही करते हुए ताजा प्रगति रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार और CM PSD को भी दी है। उच्चायोग के अनुसार कैप्टन अजय पंत वर्तमान में HMP विनचेस्टर में न्यायिक हिरासत में हैं।

19 जून 2026 को उच्चायोग ने जेल की टेलीफोन व्यवस्था के माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित किया था। उच्चायोग के मुताबिक इस बातचीत में कैप्टन पंत ने स्वयं को स्वस्थ बताते हुए कहा कि कि उन्हें जेल परिसर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वह पत्नी के साथ भी नियमित संपर्क में हैं।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उच्चायोग ने बताया कि इस मामले को UK के विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (FCDO) के समक्ष भी उठाया गया है। इससे कैप्टन पंत को समयबद्ध कांसुलर सहायता उपलब्ध हो सकेगी तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उच्चायोग कैप्टन पंत की पत्नी, उनके नियोक्ता कंपनी एनर्जियोस मैरीटाइम प्राइवेट लिमिटेड, कानूनी प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए है। कंपनी ने कैप्टन पंत को कानूनी सहायता एवं परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उच्चायोग ने बताया है कि कैप्टन पंत को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित है। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार अपने नागरिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। कैप्टन अजय के मामले में भारत सरकार, विदेश मंत्रालय एवं भारतीय उच्चायोग के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है। संबंधित सभी एजेंसियां कैप्टन पंत को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button