Big Breaking::तो शांत हुआ गदरपुर का गदर!CM पुष्कर ने डाले पानी के छींटे:Motor Boat पर बने जुबानी जंगजू अरविंद पांडे के सारथी:अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया:कहा,`बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देगी सरकार’
घर जा के अरविंद के परिवार संग की मुलाक़ात:तस्वीरें खिंचवाई:दोनों में अलग से गुफ्तगू भी

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में लगातार जुबानी दुर्वासा का रूप अख़्तियार कर सुर्खियां बटोरने वाले BJP के ही MLA अरविंद पांडे को Motor Boat में बाखूबी नीले पानी के छोटे से सागर में खुद स्टेयरिंग संभाल के खूब मस्ती कराई और कुछ महीनों से उभरे उनके असंतोष कीआंच पर पानी के छींटे डाल के उसको बुझा दिया। उन्होंने इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने को Platform बनाया। इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर अरविंद के घर भी गए। परिवार के साथ खूब अच्छी तरह वक्त गुजारा। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। अरविंद के साथ वह अलग से भी बैठे और गुफ्तगू हुई। गुजरे महीनों में सियासत में जरा सी भी दिलचस्पी लेने वालों का ध्यान अरविंद अपने जहर बुझे शब्द बाणों से खींचते रहे थे।


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी व्यवस्थाओं, आवागमन, ठहरने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का मुख्यमंत्री ने बेहद बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए।सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।


CM पुष्कर सिंह धामी ने अरविंद पांडे के घर जा के परिवार के साथ मुलाक़ात कर तस्वीर खिंचवाई। दोनों में अलग से गुफ्तगू भी हुई।
—————————
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने Water Sports वाटर गतिविधियों के रोमांच को जिया। खुद ही Pilot की भूमिका निभाई। हैरानी तब हुई जब उन्होंने अपनी बगल में जुबानी जंग के उस्ताद अरविंद पांडे को बैठने की दावत दी। वह भी खुशी के साथ बिना हिचक बैठ गए। इसके बाद एक पल के लिए भी कहीं नहीं दिखा कि दोनों में किसी किस्म की कोई खटास है।
CM पुष्कर के साथ बैठने में अरविंद कहीं से भी असहज नहीं दिखे। वह खुश नजर आए और दोनों सामान्य भाव में बातें भी करते रहे। ऐसा महसूस हो रहा था मानो मुख्यमंत्री अपने विधायक को कुछ Driving के दौरान कुछ बता भी रहे हों। DM-नितिन भदौरिया भी उनके साथ Boat पर पीछे बैठे थे। खास बात ये रही कि Boat Driving के दौरान मुख्यमंत्री बेहद आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। वह बेहद स्वाभाविक अंदाज में स्टेयरिंग को Control करते दिखे।
CM-कथित असंतुष्ट MLA के बीच की इस किस्म की Chemistry को BJP में मौजूद एक खास Lobby के लिए झटका समझा जा रहा। मुख्यमंत्री के Adventure Sports पर रुख से ज्यादा लोगों ने CM-AP के साथ और अंदाज पर Focus रखा। PSD को यूं भी बड़े से बड़े मसलों और समस्याओं को आसानी के साथ धैर्य और चतुराई पूर्वक हल करने की प्रतिष्ठा हासिल है। आज भी उन्होंने इसी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता के साथ स्थापित करना है। इसके लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे। बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं। उन्हें वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।



