
Chetan Gurung
Olympian Boxer और पूर्व MP मैरी कॉम ने आज देहरादून में CM के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु से मुलाक़ात कर Corporate-NGO के सहयोग से खेलों में युवा प्रतिभाओं को निखारने और उनकी संभावनाओं पर खासा मंथन किया।


दोनों के मध्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने पर भी मंथन हुआ।
CM पुष्कर सिंह धामी भी PM नरेंद्र मोदी की तरह राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और इसमें कई अहम फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। 38वें National Games और हाल ही में पहली बार उत्तराखंड में Table Tennis की National Championship उनके ही खास दिलचस्पी पर आयोजित की गई।
खेलों की बुनियादी सुविधाओं के मामले में कभी देश भर में फिसड्डी उत्तराखंड को अब विश्व और ओलिम्पिक स्तरीय बुनियादी सुविधाओं के लिए देश भर में जाना जाता है। आज RKS-मैरी कॉम मुलाक़ात के दौरान सचिव डॉ रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव (मुख्यमंत्री) मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।


