
Chetan Gurung
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दौरे के तीसरे और आखिरी दिन पार्टी के Media Wing से कहा कि वह सरकार और आम लोगों के मध्य सेतु तथा संवाद का सशक्त माध्यम होने के नाते Mission-2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने और सरकार के Hat Trick लिए जुट जाए। CM पुष्कर सिंह धामी ने Media Wing की भूमिका को अहम करार देते हुए उसको सरकार की तिकड़ी के लिए जी-जान से जुटने के लिए कहा।

उन्होंने Print-Electronic-Social Media माध्यमों पर संगठन और सरकार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण करने और विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने पर बल दिया। गढ़ी कैंट स्थित बीजापुर Safe House में उन्होंने सभी लोगों से प्रदेश में चल रहे Political Narrative की थाह भी ली।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे पास केंद्र और प्रदेश सरकार के अनगिनत विकास और जनकल्याण के कार्य बताने के लिए हैं। यह जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता, विशेषकर मीडिया टीमों की है कि वह ऊपर से लेकर नीचे तक प्रत्येक वर्ग और समाज में इन कार्यों और उनसे प्राप्त उपलब्धियों को लेकर जाए। हमारे सच के सामने कांग्रेस के झूठ के पांव टिक नहीं पाएंगे। बिहार, बंगाल, आसाम, पांडुचेरी इसके ताजा उदाहरण हैं। साल-2027 के विधानसभा चुनावों में हम जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। इसमें मीडिया, सोशल मीडिया की भूमिका बेहद खास होने जा रही है।
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि Media-Social Media की अहमियत मौजूदा दौर में बहुत अधिक है। वह Double Engine सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का सबसे अहम जरिया है। मीडिया शाखा की कार्यक्षमता और प्रदर्शन चुनाव में हमारी जीत के अंतर को तय करने का काम करता है। हम सबको समन्वय बनाते हुए जीत की हैट्रिक के नए रिकॉर्ड के लिए जी-जान लगाना है।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता के और सरकार में मंत्री खजान दास, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कुंवर जपेंद्र, कमलेश रमन, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगथानी और आईटी प्रभारी प्रवीण लेखवार भी मौजूद रहे।



