उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Booth कार्यकर्ताओं से घर जा के मिले BJP Head नितिन:टप्केश्वर मंदिर में दर्शन किए

Chetan Gurung

BJP उफान पर है तो शायद उसकी रणनीति और छोटे कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान देना भी है। आज उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गढ़ी कैंट में मसूरी विधानसभा के Booth Level कार्यकर्ताओं से उनके घर जा के मिले। उनके हाथों से तैयार नाश्ता किया। टप्केश्वर मंदिर में दर्शन भी किए। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वागत किया।

BJP प्रमुख ने गढ़ी में Booth अध्यक्ष किशोर कुमार के घर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ पहुँच के नाश्ता किया। उनके साथ सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक गणेश जोशी,पार्टी के महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल थे।

नितिन ने गढ़ी में ही एक और बूथ अध्यक्ष राजेश भण्डारी के यहाँ आयोजित बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। सुबह उनके साथ महेंद्र भट्ट,अजेय,गणेश जोशी और सिद्धार्थ ने भी टप्केश्वर मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button