Big Story::BJP Chief Nitin Nabin in Core Committee,`पुष्कर सरकार के कार्यों की देश भर में चर्चा-अन्य राज्यों के लिए नजीर बना उत्तराखंड:Hattrick बनाने से कोई नहीं रोक सकता:Assembly Elections के लिए दिए अहम गुर:हारे हुए Booths के लिए विशेष टीम बनेंगी

Chetan Gurung
BJP Chief नितिन नबीन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के ओहदेदारों को जरूरी नसीहत संग चुनाव जीतने के अहम गुर बताए। उत्तराखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि जिन बूथ पर पिछले चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था, उसके लिए एक टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में उत्तराखंड अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। बड़े राज्यों को तमाम मोर्चों पर चुनौती दे रहा है। सरकार के कार्यों को अवाम तक ढंग से पहुंचाया जाए तो सरकार की Hattrick लगाने से BJP को कोई ताकत नहीं रोक पाएगी।



बैठक की जानकारी BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी के सदस्य 2-2 दिन के प्रवास पर ऐसे इलाकों और बूथ क्षेत्र में जाएंगे। कोर कमेटी के 17 सदस्य जून, जुलाई और अगस्त में वहाँ दौरा करेंगे। पूरी बैठक सरकार की Hattrick बनाने पर केन्द्रित रही। इसके लिए रणनीति पर विचार किया गया।



ये तय हुआ कि स्थानीय समस्याओं का Feedback ले के सरकार को समाधान के लिए सुझाव दिए जाएंगे। प्रतिद्वंद्वी पार्टियों की रणनीति और कार्य योजनाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीत की हैट्रिक का इतिहास रचेगी। राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) BL संतोष और CM पुष्कर सिंह धामी बैठक में उनके साथ थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर Nitin Nabin उत्तराखंड में तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास कर रहे हैं। पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर उनका और BL संतोष का प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सरकार के मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों ने गुलदस्ते से स्वागत किया।
नितिन नबीन ने मंत्री समूह की बैठक भी ली और प्रदेश सरकार के कार्यों और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन के बाबत जानकारी ली। कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार भी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, मंत्री सतपाल महाराज, डाक्टर धन सिंह रावत और मदन कौशिक भी शामिल हुए।
मंत्री समूह की बैठक में मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, भरत सिंह चौधरी, खजान दास, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, गणेश जोशी, रेखा आर्य और प्रदीप बत्रा शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र और राज्य सरकार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत समीक्षा की।
नबीन ने कहा, “PM नरेंद्र मोदी के अगाध प्रेम और हमारी डबल इंजन सरकार के प्रयासों से देवभूमि की जनता का भाजपा में अटूट विश्वास है। ये सौ फीसदी सही है कि सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर हम उत्तराखंड में भी निरंतर जनसेवा के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हमारी अगली परीक्षा है साल-2027 के विधानसभा चुनाव हैं। इस चुनावी परीक्षा को लेकर कोशिशों को अधिक तेज करते हुए अपने ही चुनावी रिकॉर्ड को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम करना है।
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुष्कर की अगुवाई वाली सरकार के अनेक फैसलों को ऐतिहासिक और युगांतरकारी करार देती हुए तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड कही मायनों में देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। धर्म-संस्कृति संरक्षण और डेमोग्राफी संतुलन को लेकर जो कार्य मुख्यमंत्री धामी ने किए हैं उसकी चर्चा चारों तरफ है। उत्तराखंड छोटा राज्य होने के बावजूद विकास के बड़े मोर्चों पर पर बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा है। केंद्र की तरह हमारी प्रदेश की सरकार भी सही दिशा और सही गति से काम कर रही है।
नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश सरकार के ये कार्य और उपलब्धियां नीचे तक सही तरीके से पहुंचे तो हमें तीसरी बार नए रिकॉर्ड के साथ कमल खिलाने से कोई रोक नहीं सकता है। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद रहे।



