
Chetan Gurung
BJP Chief नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आज संदेश दिया कि देवभूमि उत्तराखंड से भगवा संदेश देश और दुनिया में ले जाएँ। साल-2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाते हुए सरकार को वापिस लाने में जुट जाएँ। ये सिर्फ एक सरकार नहीं बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों की संवाहक है।









देहरादून प्रवास के दूसरे दिन आज MPs-MLAs बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में मन मुताबिक परिणाम लाने की क्षमता है। हमको अब बैठना नहीं है।चुनावों में बहुत अधिक समय शेष नहीं है। हमे फिर से सरकार लाने के जुनून के साथ बूथ और शक्ति केंद्रों पर जाकर उन्हें मजबूत करना है।
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) BL संतोष ने कहा कि बूथ का गठन सिर्फ चुनाव की दृष्टि से करने के बजाए इसको बारह महीने सक्रिय रखना होगा। सरकार भी लानी है और आम लोगों को विकसित भारत निर्माण में सहयोग के लिए भी तैयार भी करना है। सभी कार्यकर्ताओं को सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को बूथ इकाई के माध्यम से नीचे तक पहुंचाना है।
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा लहरा रहा है। उन्होंने राज्य के विकास और उपलब्धियों से जुड़ी रिपोर्ट भी पेश की। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमको राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना है। हमारी डबल इंजन सरकार की अनगिनत उपलब्धियां हमारे साथ हैं। उसे बूथ स्तर तक उसकी चर्चा बूथ स्तर तक लेकर जानी है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड BJP का प्रत्येक कार्यकर्ता लक्ष्य को पूरा करते हुए 2027 में तीसरी बार सरकार लेकर आएगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश (महामंत्री) कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने Mayor, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख की बैठक भी ली।
BJP प्रमुख नितिन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने के लिए विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका निभानें के निर्देश दिए देते हुए कहा कि प्रवास के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है।



