Big News::BJP Chief नितिन नवीन राजधानी पहुंचे:CM पुष्कर की अगुवाई में यादगार स्वागत:2 दर्जन स्थानों पर फूलों की बारिश से बहाए पार्टी प्रमुख:3 दिन के दौरे पर संगठन को मजबूती देने पर बनेगी रणनीति

Chetan Gurung
दुनिया की सबसे बड़ी Political Party (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून पहुँचने पर CM पुष्कर सिंह धामी समेत संगठन के तमाम दिग्गजों ने उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परिधानों में महिलाओं, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उन पर फूलों की बारिश की और जम कर नारे लगाए।





जौलीग्रांट एयरपोर्ट और पार्टी दफ्तर में BJP Chief नितिन नवीन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य ने गर्मजोशी से स्वागत किया
————–
3 दिन के दौरे पर देवभूमि आ रहे नितिन नवीन की आगवानी के लिए जौलीग्रांट Airport पर मुख्यमंत्री पुष्कर के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद थे। BJP Chief का Airport से प्रदेश BJP HQ तक 2 दर्जन से अधिक स्थानों (जौलीग्रांट-हिमालयन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी, फव्वारा चौक, बलबीर रोड) पर पारंपरिक तरीके से जबरदस्त स्वागत किया गया।

BJP के GS (संगठन) BL संतोष का स्वागत करते CM पुष्कर सिंह धामी
——-
पार्टी कार्यकर्ताओं और कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और लोक नृत्यों ने स्वागत अवसर में कई रंग घोले। मुख्यमंत्री पुष्कर और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में BJP और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है। नवीन के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में भाजपा संगठन नया आयाम स्थापित करेगा।

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) BL संतोष भी देहरादून पहुँच गए। उनका भी मुख्यमंत्री PSD ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर गुलदस्ते से स्वागत किया। अध्यक्ष नितिन और संतोष पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठ के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के बाबत मंथन करेंगे। संगठन के दो दिग्गजों के आने से पहले उत्तराखंड में गदरपुर विधायक और असंतुष्ट सरीखे तेवर दिखा रहे अरविंद पांडे और उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे पूर्व CM-MP त्रिवेन्द्र सिंह रावत और MP अनिल बलूनी से जुड़े मामले को शांत करने में PSD कामयाब हो गए।

CM पुष्कर ने पत्रकार हेम भट्ट को भी बुला के इंसाफ का आश्वासन दिया
————-
मुख्यमंत्री पुष्कर ने पत्रकार हेम भट्ट को भी आज अपने आवास पर आमंत्रित कर उनको आश्वस्त किया कि उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर उनके साथ इंसाफ किया जाएगा। हेम को पुलिस सुबह-सुबह एक मामले में गलतफहमी के चलते उठा के ले गई थी। इस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। CM पुष्कर ने मामले की जानकारी होने पर खुद दखल देते हुए हेम को फौरन रिहा कराया।



