
Chetan Gurung
3 दिन के करीब दिल्ली में बेहद अहम मुलाकातों और प्रवासों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून पहुंचे और तमाम कार्यक्रमों को अंजाम देने के बाद पत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में करवा चौथ उत्सव को पत्नी के साथ व्रत रख पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।




पत्नी गीता,बेटे के साथ करवा चौथ पूजा के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी
—
मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। रात्रि के समय पहले तो चंद्रमा का खूब इंतजार किया। फिर जब चंद्रमा दिखाई दिया तो अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं | PSD ने कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है”।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए। राज्य के अन्य तमाम लोगों ने भी पत्नी का व्रत जल पिला के और मिठाई खिला के तुड़वाया।



