
Chetan Gurung
इस बार 21 जून को योग दिवस पर उत्तराखंड में होने वाले मुख्य आयोजन में CM पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के Ambassador भी शरीक होने से इसको अंतर्राष्ट्रीय तड़का भी लगेगा। चमोली के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले योग दिवस को पहली बार इस कदर व्यापक और भव्य रूप देने के लिए सरकार पूरी ताकत लगा रही है।
Director (आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं) डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। भराड़ीसैंण के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। वे 20 जून की दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। एक हजार से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। प्रदेश भर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के रूप में भारत ने दुनिया को आरोग्य और स्वस्थ्य रहने का मंत्र दिया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की है। भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में राजदूतों के भी शरीक होने से इसको व्यापक स्वरूप मिलेगा और योगा की लोकप्रियता और बढ़ेगी।