
Chetan Gurung
1992 Batch के IAS अफसर आनंदबर्द्धन को CM पुष्कर सिंह धामी ने नौकरशाही के Boss की ज़िम्मेदारी सौंपते हुए उत्तराखंड का नया Chief Secretary नियुक्त कर दिया। वह 1 अप्रैल से कामकाज संभालेंगे। उनके लिए Seat खाली करने वाली राज्य की पहली मुख्य सचिव राधा रतूड़ी अब राज्य के पहली महिला Chief Information Commissioner बनेंगी। अब IAS अफसरों की धमाधम-धड़ाधड़ वाली Transfer List कभी भी सामने आ सकती है। ACS के तौर पर आनंदबर्द्धन Finance-कार्मिक-जलगम महकमे के साथ ही APC-IDC सरीखी अहम जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे। ये सब महकमे अब दूसरों को बांटी जाएंगी।
आनंदबर्द्धन उत्तराखंड में आने के बाद से ही आम तौर पर सादगी से रहने और विवादों से दूर रहने वाले नौकरशाह के तौर पर जाने जाते रहे हैं। अचानक ही उनको ले के कुछ विवाद इशारों-इशारों में तब शुरू हुए जब मुख्य सचिव के तौर पर उनकी बारी आती दिखाई दे रही थी। इसके पीछे कुछ खास Lobby को देखा जा रहा था। उनके Batch में कोई न होने और फिर उनके बाद सीधे साल-1997 Batch के रमेश कुमार सुधांशु तथा लालरिन लईना फैनई के ही उपलब्ध रहने के चलते ये तय सा हो गया था कि मुख्यमंत्री उनको ही अपना सेनापति बनाने वाले हैं।
Outgoing CS Radha Raturi-उत्तराखंड की पहली महिला Chief Information Commissioner बनेंगी
—————————–
आनंदबर्द्धन के पास June-2027 तक की सेवा बची है। उनके बाद सुधांशु उनकी कुर्सी संभालेंगे, जिनके पास March-2030 तक का वक्फा है। वह Civil List में फैनई से ऊपर हैं। बिहार Back Ground के आनंदबर्द्धन उत्तराखंड राज्य गठन से पहले UP में सेवा कर चुके हैं। संयोग है कि पहले भी 2 CS उत्पल कुमार सिंह, ओमप्रकाश भी बिहार पृष्ठभूमि से रहे हैं। PSD Gvt-2.O की शुरुआत के बाद काफी वक्त तक नए CS AB को मुख्यमंत्री के Good Books में नहीं माना जाता था। इसके चलते ही कयास लगते रहते थे कि क्या उनको इसके बावजूद मुख्य सचिव बनाया जा सकता है! आनंदबर्द्धन ने खामोशी के साथ काम करते हुए सरकार के मुखिया का विश्वास आखिर जीत ही लिया।
मुख्यमंत्री ने अगर-मगर और कयासों को जल्द खत्म करते हुए महीना खत्म होने से 3 दिन पहले ही परदा उठा डाला। आनंदबर्द्धन ने अपनी नियुक्ति के आदेश जारी होते ही मुख्यमंत्री से उनके आवास पर जा के शिष्टाचार मुलाक़ात की और नई अहम ज़िम्मेदारी के लिए आभार जताया। CM ने उनको बधाई देने के साथ ही सरकार की योजनाओं और Agenda को प्रभावशाली ढंग से आगे ले जाने में श्रेष्ठतम योगदान देने की अपेक्षा प्रकट की। आम तौर पर आज आखिरी कार्यदिवस होने के नाते दोपहर बाद नए CS कार्यभार ग्रहण कर सकते थे।
सरकार ने Financial Year का अंतिम महीना होने के चलते 31 March तक दफ्तर खुले रखने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में अंतिम कार्य दिवस छुट्टी के बावजूद महीने का आखिरी दिन हो गया है। लिहाजा CS का कार्यभार ग्रहण करना-छोड़ना और सभी किस्म की जरूरी Handing-Taking तीसरे दिन ही होगी। आज-कल में ही Out Going CS राधा रतूड़ी का भी आदेश राज्य की महिला CIC के तौर पर जारी हो जाएगा। उनकी File राज भवन भेज दी गई है। CIC की कुर्सी पिछले साल से खाली है। राधा को CS के तौर पर 2 बार 6-6 महीने का Extension भी दिया गया था।
CS की कुर्सी पर बदलाव के साथ ही नौकरशाही में तूफानी फेरबदल होगा। कई खाली बैठे किस्म के सचिव उम्मीद लगा सकते हैं कि उनको कुछ ढंग के महत्वपूर्ण काम और महकमे मिल सकेंगे। धिराज गर्ब्याल-युगल किशोर पंत के नाम इनमें शुमार हैं। Seniors की बात करें तो BVRC पुरुषोत्तम-रंजीत सिन्हा-चंद्रेश यादव-C रविशंकर तथा कुछ अन्य के पास खास काम उनकी वरिष्ठता के मुताबिक नहीं हैं। मुमकिन है कि CM कुछ DMs भी लगे हाथों बदलना चाहें। नए कार्मिक सचिव कौन होंगे, इस पर भी नजरें होंगी।