उत्तराखंडदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्सस्वास्थ्य

Celebration::UPNL-Contract वालों को Regular करने का वादा:खिलाड़ियों-युवाओं संग Push Ups:Road पर साइकिल चलाई:अपनी सरकार की तीसरी सालगिरह पर सुबह से रात तक ढेरों Programs में मशगूल रहे CM पुष्कर:लोगों को Fitness की अहमियत समझाई:Students-Youth के लिए योजनाएँ:वाचाल नेताओं को नसीहत दी,`संभल के बोलें:कुछ भी बोल देने से नाहक विवाद-माहौल खराब होता है’

10 Cr तक का सरकारी ठेका Locals को मिलेगा:दिन भर X पर जम के Trend करे रहे PSD

Chetan Gurung

अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सालगिरह UPNL-Contract कर्मचारियों को Regular करने का वादा कर खुशियाँ-उम्मीदें बाँट के-खिलाड़ियों-युवाओं संग Stadium में Push Ups-Road पर साइकिल चला कर Fitness की अहमियत लोगों को समझा के और देश की आजादी के लिए शहीद सुखदेव-राजगुरु-भगत सिंह को श्रद्धांजली अर्पित कर गुजारा। उन्होंने ऐलान किया कि 10 Cr तक के सरकारी ठेके Locals को ही दिए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक डिग्री प्राप्त युवाओं को राज्य सरकार से आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित नियुक्ति देने के लिए ठोस नीति तैयार की जाएगी। सुबह उन्होंने अपने आवास से निकल के लोगों संग Supply Depot की दिशा में Road पर साइकिल चलाई। उनके साथ तमाम अन्य लोगों ने भी पूरे जोशो-खरोश के साथ साइकिल चलाई। सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष Theme पर Parade Ground पर Main Celebration आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। इसकी गूंज आज पूरे देश में सुनाई दे रही है। कुछ लोग बोलने में सावधानी नहीं रखते। उनके कारण प्रदेश में कभी-कभी क्षेत्रवाद या जातिवाद की बातें सुनाई देती हैं। ऐसी बातें करने वाले आंदोलनकारियों के साथ अन्याय करते हैं। सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को उन्होंने सिलसिलेवार पेश किया।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों का Infrastructure मजबूत करने की दिशा में कार्य किया गया है। 30 से अधिक नई नीतियां बनाकर उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास का Road Map तैयार कर योजनाएं लागू की गई हैं। बेरोजगारी दर में रिकार्ड कमी आई है। साल 2023-24 की तुलना में इस वर्ष राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 13.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। प्रति व्यक्ति आय में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने G-20 बैठकों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की भी खास तौर से चर्चा करते हुए कहा कि देवभूमि से समान नागरिक संहिता की पवित्र गंगा प्रवाहित होने से पूरे देश में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। नकल विरोधी कानून के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दंगा और धर्मांतरण विरोधी कानूनों की भी चर्चा की। भू-कानून लागू होने से देवभूमि की जमीन को माफिया तंत्र से बचाया जा सकेगा। हमने जनता से जो वायदे किए उनमें से करीब 70 प्रतिशत से अधिक पूरे किए। अन्य वादे भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने Information महकमे से निकली ‘सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ पुस्तिका का विमोचन किया। सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर कलाकारों ने सांस्कृति प्रस्तुतियाँ दीं। इससे पहले CM पुष्कर ने सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर कनक चौक से परेड ग्राउंड तक Road Show किया। रास्ते में वह लोगों पर फूल बरसा रहे थे। लोगों ने भी उनका हाथ हिला के स्वागत किया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल खुली गाड़ी में उनके साथ थे।

विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव RK सुधांशु,R मीनाक्षी सुंदरम, DGP दीपम सेठ, DM सविन बंसल, महानिदेशक (सूचना) बंशीधर तिवारी, SSP अजय सिंह भी मौजूद थे।

DhamiKe3SaalBemisaal  `X’ पर टॉप ट्रेंड बना रहा। #DhamiKe3SaalBemisaal को हजारों लोगों ने ट्वीट किए। मुख्यमंत्री को शुभकामनाएँ दीं। उत्तराखंड के सभी जिलों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने इनमें शिरकत की। विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, पेंशन योजनाएं, स्वरोजगार सहायता, शिक्षा से जुड़े लाभ और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं दी गईं।

———–

मुख्यमंत्री PSD ने Fit India-Fit Uttarakhand अभियान को भी चालू किया। साइकिल चलाने के बाद वह खुद रायपुर में Sports College के एथलेटिक स्टेडियम में खिलाड़ियों और युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरे और उनके साथ पूरे जोश में Push Ups लगा के लोगों को हैरानकर दिया। साथ ही अपनी Fitness भी दिखाई। ये साफ किया कि उनकी सरकार प्रदेश को ‘विकसित उत्तराखंड’ बनाने के लिए आगे भी तेज रफ्तार से कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलवाई। ड्रोन  कोर्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को ड्रोन भी बांटे।

उन्होंने Sports College में कहा कि सरकार खेल सुविधाओं को बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड से ही पूरे देशवासियों को मोटापे, ओबेसिटी, एवं सही खाना पान को लेकर जागरूक किया था। उत्तराखंड ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी कर Medal Telly में 7वां स्थान अर्जित किया। 103 Medals जीते। इसकी तारीफ प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भी की थी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि को दुगना एवं राज्य के सभी पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के अंतर्गत विभिन्न विभागों में सेवायोजित किए जाने का निर्णय लिया है। राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने के साथ ही खेल उपकरण खरीदे जा रहे हैं। राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने में ये सहायक सिद्ध होंगे।

PSD ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट,रेल/बस किराया, खिलाड़ियों को खेल में चोटिल/दुर्घटना पर आर्थिक सहायता प्रदान करने की सुविधा भी दी जा रही है। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, निदेशक (खेल) प्रशांत आर्य, DM सविन बंसल, SSP अजय सिंह मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button