तेलांगना में देवभूमि के CM PSD::निजामाबाद में कांग्रेस-BRS पर बरसे:कहा,`60 साल से भ्रष्टाचार,परिवारवाद, तुष्टिकरण के सहारे देश को बांटने की सियासत’
कटाक्ष-`सरकार में धोखे से आई BRS:KCR- परिवार भ्रष्टाचार में डूबे’:कांग्रेस के घोषणा पत्र में सिर्फ एक वर्ग विशेष के वोट पाने की कोशिश PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की राह पर देश

Chetan Gurung
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निजामाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद धर्मापुरी के समर्थन में रोड शो किया और जनसभा में कांग्रेस तथा BRS सरकार को जम के कोसते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत विकसित देश की राह पर तेजी से चल रहा है. तेलांगना में BRS सरकार धोखे से आई.ये सरकार भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में डूबी हुई है.
उन्होंने कहा कि देश को मजबूत हाथों में देने के लिए जरूरी है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश के PM की बागडोर सौंपी जाए। तेलांगना के किसानों ने मुख्यमंत्री धामी को हल का प्रतीक चिहन भेंट कर भव्य स्वागत किया। पुष्कर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और देवभूमि तेलांगना से प्रधानमंत्री का खासा लगाव है। उत्तराखंड में चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में देशभर के श्रद्धालु आते हैं। तेलांगना भी इंद्रपुरी शिव की धरती और देवभूमि है।
तेज गर्मी के बावजूद उमड़ी भीड़ को PSD ने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी, पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक एक सूत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। मोदी राज में अब बॉर्डर पर देश की रक्षा में जुटे हमारे सैनिक गोली का जवाब गोला और तोप से दे रहे हैं। कांग्रेस 60 साल से सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उत्तराखंड की BJP सरकार देश में पहली बार UCC (समान नागरिक संहिता) कानून ले के आई है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ मुद्दे को एक वर्ग विशेष को फायदा पहुंचाकर सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
CM ने कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह पर सीधा प्रहार कर कहा कि वर्ग विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए दोनों की तरफ से तुष्टिकरण की राजनीति की गई। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि देश उनकी मम्मी की कहानी नहीं सुनना चाहता है। मोदी 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर एक-एक क्षण देश के लिए समर्पित कर रहे हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।