
Chetan Gurung
रंगों के महा उत्सव होली पर CM पुष्कर सिंह धामी आज अपने आवास पर पारंपरिक लोक गीतों-धुन पर खूब थिरके और लोक कलाकारों का जम के साथ निभाया। Lady CM गीता धामी ने भी उनका और अन्य महिला कलाकारों का समूह नृत्य में खूब साथ दिया। अबीर और गुलाल के छोटे-छोटे तैरते बादलों के बीच मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने और उनके साथ खेलने आए सियासत-नौकरशाही और संस्थाओं से जुड़े लोगों ने एक-एक पल का लुत्फ उठाया। PSD ने हर सामने आए शख्स को पूरा सम्मान दिया और सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए रंग लगवाया-खुद भी लगाया।
मुख्यमंत्री के आवास का नजारा गज़ब का मस्ती और खुशियों से भरा नजर आ रहा था। एक तरह हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार थीं। पौड़ी के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी खूब आकर्षण छोड़ा।
थारू जनजाति का नृत्य भी दिखा तो छोलिया नृत्य में मगन अल्मोड़ा के कलाकारों की मस्ती भी जम के नजर आईं। गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन-नृत्य का संगम एक साथ दिख रहा था। मुख्यमंत्री ने लोक वाद्यों की धुनों पर थिरकने के साथ ढोल, थाली और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया।
–फ़ौजियों को देखा तो रोक दिया काफिला,जवानों के बीच जा पहुंचे CM–
तिलक रोड स्थित RSS HQ से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट में सुरक्षा Duty पर मुस्तैद फ़ौजियों को देख के अपना काफिला रुकवा दिया और उनके बीच जा पहुंचे। उन्होंने फ़ौजियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिला कर देश की सेवा में उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख सभी सैनिक बेहद हैरान और खुश नजर आए।
मुख्यमंत्री ने दोपहर BJP के प्रदेश मुख्यालय में भी पार्टी के ओहदेदारों और कार्यकर्ताओं के साथ जम के होली खेली। उनको रंग-ग्यलाल लगाया और खुद भी लगवाया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार तथा पूर्व CM डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,सांसद नरेश बंसल तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी इस मौके पर मौजूद थे
CM पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व CM हरीश रावत (ऊपर) और त्रिवेन्द्र सिंह रावत (नीचे) को घर पहुँच के रंग लगा के होली की शुभकामनाएँ दीं।
PSD ने Congress के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM हरीश रावत तथा BJP MP और पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत को भी उनके घर पहुँच के होली की बधाई देने के साथ रंग-अबीर लगाया।