उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Much Needed Movement::Fit and Healthy Uttarakhand वक्त की सबसे बड़ी दरकार:PM की सोच लागू करने सामने आए CM पुष्कर:नोडल अफसर तैनात:मंत्री-विधायकों-अफसरों की भी Body पर रहेगी नजर

मंत्रियों-MLAs-नौकरशाहों को फिट होने में आएगी दिक्कत

Chetan Gurung

PM नरेंद्र मोदी ने देश को स्वस्थ और फिट रहने का मंत्र दिया है लेकिन CM पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए त्वरित गति से सामने आते हुए नोडल अफसरों की तैनाती भी कर डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के हर शख्स को स्वस्थ रहना ही होगा और इसके लिए उनको उल-जुलूल किस्म की शरीर को नुकसान देने वाले खाद्य पदार्थों को छोड़ के पौष्टिक भोजन करना होगा। अभियान के दौरान मंत्रियों-MP-MLAs और अफसरों की सेहत और Body Frame पर भी सख्त नजर रहेगी। जरूरत पड़ने पर उनको अभियान से जुड़ने के लिए कहा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने Fit उत्तराखण्ड अभियान का आगाज आज ही कर दिया। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित ‘ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाएगा। नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जन-प्रतिनिधियों के साथ ही, सभी सचिव, DMs, HoDs और अन्य संबंधित अधिकारी इसके लिए आपस में पूरे तालमेल के साथ कार्य करेंगे। लोगों को कम तेल, कम चीनी और कम नमक के सेवन के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

कुछ मंत्री और कई MLAs-नौकरशाहों को नए अभियान और फरमान से दिक्कत आएगी। खास तौर पर उनको, जिनके लिए खुद का अतिरिक्त वजन बड़ी समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर के निर्देश पर अभी सचिवालय परिसर, सुद्धोवाला जेल, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी को ईट राइट कैम्पेन के तहत सर्टिफाइट किया गया है।

विश्वविद्यालयों, महाविद्यालय, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और जेल परिसरों को ईट राइट कैंपस और ईट राइट स्कूल प्रमाणन के लिए पात्र बनाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ R राजेश कुमार ने सभी शिक्षण संस्थानों और विभागों को इस संबंध में Guide Lines जारी कर अभियान को कामयाब बनाने को कहा है।

–PM मोदी के Vision को साकार करने का संकल्प–

CM पुष्कर ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री की सोच को साकार करने का संकल्प लिया है। ईट राइट इंडिया अभियान मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और अन्य गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। संतुलित और पौष्टिक भोजन के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

यह संदेश राज्य के रेस्तरां, भोजनालयों और मेस में भी प्रदर्शित किया जाएगा। लोगों को सही पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। खास पहलू इस अभियान का ये है कि खुद CM PSD अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूक-सचेत रहते हैं। वह योगा-कसरत के साथ कभी-कभार लंबी Tracking पर जाते हैं। पथरीली-जंगल सरीखे Locations से गुजरते हैं। पहाड़ चढ़ते और उतरते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button