Graphic Era में होली की बहार:Chairman कमल घनशाला ने गाए गीत-प्रोफेसर से ले के Students तक मस्ती में झूमे

www.chetangurung,in
Graphic Era डीम्ड विवि में अलग-अलग प्रान्तों और देशों से जुड़े Students ने रंगों के त्यौहार होली का भरपूर लुत्फ लिया। विवि समूह के Chairman डॉ कमल घनशाला ने स्टाफ को अबीर-गुलाल लगाने के साथ ही गानों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
शाम को विवि के मुख्य मैदान पर आयोजित समारोह में पारंपरिक होली गीतों की धूम रही। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर सद्भावना व भाईचारे का संदेश दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. घनशाला के गीत ’रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे…’, ’खइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला…’ को लोगों की खूब तालियाँ मिलीं। उन्होंने जम कर ठुमके भी लगाए।
समारोह में सभी ने पकोड़े, ठण्डाई, चाट व अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आनंद उठाया।
होली मिलन समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र- छात्राएं शामिल हुए।