
Chetan Gurung
उत्तराखण्ड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी और IAS अफसर नमामि बंसल के साथ ही डॉ दिव्या मिश्रा का Graphic Era विवि में महिला दिवस पर सम्मान किया गया। इस मौके पर ऋतु ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में आना चाहिये। वे समाज की दशा और दिशा दोनों बदल सकती हैं।
स्पीकर ऋतु ने कहा कि महिलाओं को साल के पूरे 365 दिन सम्मान मिलना चाहिए। आज की महिलाएं चाय बेचने से लेकर, रिक्शा चलाकर भी अपना परिवार चला रहीं हैं। वे बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल करने की क्षमता रखती हैं।
Graphic Era Group of Institutions की Vice Chairperson राखी घनशाला ने महिलाओं को खुद पर भरोसा रखने और आगे बढ़ते रहने के लिए बल दिया। ग्राफिक एरा अस्पताल की प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. दिव्या मिश्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष,युवा नौकरशाह नमामी बंसल व डा. दिव्या मिश्रा के साथ ही ग्राफिक एरा में दो दशक से सेवा करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। ]
इनमें रूचिरा रावत, डा. किरण शर्मा, डा. शालिनी सिंह व अन्य शामिल हैं। विवि की 250 से ज्यादा महिला कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी, शिक्षिक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डा. भारती शर्मा व डा. ताहा सिद्धकी ने किया।