उत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

PM मोदी की सरकार के मुखिया के तौर पर Silver Jubilee पर CM पुष्कर ने गंगा किनारे पूजा की-शंख फूंका:लंबी-स्वस्थ आयु की कामना की:मंत्रिमंडल के सदस्य भी साथ बैठे

Chetan Gurung

राज्य और केंद्र सरकार के मुखिया के तौर पर PM नरेंद्र मोदी के 25 साल (Silver Jubilee) पूरे होने पर आज CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में गंगा किनारे हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की। शंख बजाया और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक से पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा पूजन एवं आरती की।

PSD ने किशोर शिष्य संतों और मंत्रियों सुबोध उनियाल,गणेश जोशी,धन सिंह रावत,सौरव बहुगुणा,राम सिंह कैड़ा,मदन कौशिक,प्रदीप बत्रा के साथ कलश से गंगा में जल अर्पित किया। शंख ध्वनि खुद की। इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक की। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार को गंगा किनारे बैठे पूजा-अर्चना करते देख आए श्रद्धालु और तीर्थयात्री-स्थानीय लोग भी हैरत से ये नजारा देख रहे थे।

हाल ही में CM पुष्कर ने ऐलान किया था कि मंत्रिमंडल की बैठकें प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जाएंगी। आज हरिद्वार में कैबिनेट बैठक इसी फैसले का हिस्सा है। मुख्यमंत्री पुष्कर की सोच है कि शासन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अधिक निकट लाने तथा स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने में जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें अहम साबित होंगी। पूर्व में चम्पावत के बनबसा में भी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button