उत्तराखंड की महिलाओं के आत्मविश्वास का जवाब नहीं:हर क्षेत्र में आगे:देश की महिलाएं बेहद काबिल-CM पुष्कर:कई महिलाओं का सम्मान किया

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को IRDT Auditorium में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में विशेष दक्षता और आत्मविश्वास है। देश की महिलाएं नेतृत्व क्षमता से भरपूर हैं।
मुख्यमंत्री ने रेशमा शाह, भारती, पार्षद अंजना रावत, बीना, रेखा पांडे, ममता, सरिता पंवार सहित अन्य कई महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला सारथी (पायलट प्रोजेक्ट) के तहत महिला Drivers को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, खेल, विज्ञान, सेना, कृषि उद्योग क्षेत्र में महिलाओं के लगातार आगे बढ़ने का खास तौर से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के हितों को आगे रखते हुए देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया। यह आधी आबादी का पूरा कानून है।
उन्होंने कहा कि Live In Relationship हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। इस रिश्ते में रह रहे युवाओं की जानकारी उनके माता-पिता और प्रशासन के पास होनी आवश्यक है। जिससे किसी भी तरह की घटना से भी बचा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में मातृशक्ति के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। संसद में लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण देने का ऐतिहासिक कानून पास किया है।
PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार पढ़ाई, सरकारी नौकरी, उद्यम, खेल हर क्षेत्र में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी आगे बढ़ा रही है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में राज्य की बेटियों को 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देने का भी कार्य किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के मुहैया करवाया जा रहा है।
महिला और बाल विकास-खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी महिलाओं की बढ़ती शक्ति और काबिलियत का सम्बोधन में जिक्र किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य रहे।