अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्स

IIT-Roorki Sports Fest:Sangram-2026 में Graphic Era को कई खिताब

IIT-रुड़की Sports Fest ‘Sangram-2026′ में Graphic Era University ने Table Tennis समेत कई खिताब जीते। विजेताओं को विवि समूह के Chairman डॉ कमल घनशाला ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाक़ात की। Graphic Era में कई ओलिंपियन,एशियन गेम्स खिलाड़ी बतौर Students पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्राफिक एरा ने पुरुष वर्ग के बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल तथा महिला वर्ग के वॉलीबॉल और टेबल टेनिस मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। महिला फुटबॉल और महिला बास्केटबॉल टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया। महिला बैडमिंटन टीम ने दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की स्थिति को और मजबूत किया। एथलेटिक्स और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। इस शानदार प्रदर्शन से विश्वविद्यालय के Students में खुशी का आलम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button