
Chetan Gurung
National Games के 4 दिन पहले एक बार फिर CM पुष्कर सिंह धामी के प्रमुख सचिव RK सुधांशु ने आज Nodal अफसरों (सभी IAS अफसर) संग तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही Indoor Hall-Grounds-Transport-सुरक्षा-आवास-भोजन व्यवस्था पर सख्त तथा जरूरी हिदायतें दीं। CMO के मोर्चे पर झोंके जाने से NG तैयारियों को रफ्तार मिल रही।
मुख्यमंत्री ने National Games को अभूतपूर्व सूरत देने के लिए अपने प्रमुख सचिव सुधांशु और सचिव शैलेश बगौली (Home Secretary भी) को भी Monitoring के लिए झोंका हुआ है। वे एक-एक मामलों पर नजर रख रहे। जो कार्य शासन में किसी वजह से अटक रहे और बेहद जरूरी हैं, उनको सुधांशु और शैलेश अपने स्तर पर तत्काल सुलझा रहे।
RK Sudhanshu (प्रमुख सचिव-CM)
—————-
दोनों के चलते विशेष सचिव (खेल) अमित सिन्हा और Director (खेल) प्रशांत आर्य को काफी सहारा मिल रहा। Trap and Skeet के लिए Range न मिलने पर शैलेश ने रातों रात उधम सिंह नगर के DM नितिन भदौरिया को निर्देश दे के Range के लिए जरूरी जमीन का बंदोबस्त एक ही दिन में 46वीं PAC बटालियन (रुद्रपुर) में कर दिया था।
मंगलवार को शिवपुरी में Beach पर Events के लिए काम Forest के अफसरों ने शासन के आदेश के बगैर करने से इंकार कर दिया था। Uttaranchal Olympic Association से जानकारी मिलने पर वन महकमा भी संभाल रहे सुधांशु ने चुटकियों में काम शुरू करा दिया। आज RKS ने Offline-Online समीक्षा बैठक में अफसरों को काफी सख्ती से कसे। 28 जनवरी से 14 फरवरी (2025) तक होने वाले NG (अनाधिकारिक तौर पर 26 जनवरी से खेल शुरू हो जाएंगे) के सफल आयोजन की खातिर उन्होंने ताजा सूरते हाल की रिपोर्ट ली। जरूरी निर्देश भी दिए।
कुछ खेलों के अवस्थापना संबंधी तैयारियों के पूरे होने में कुछ दिन रह जाने को देखते हुए उनको भी फटाफट पूरा करने को कहा। उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने पर मंथन किया गया। अतिथियों की सूची, बैठने की व्यवस्था, अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी विचार किया गया। नोडल अधिकारियों ने आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों और चुनौतियों को पेश किया। इनका हाथों हाथ सुलझा लिया गया।
बैठक में अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव (Virtually),शैलेश बगौली, डॉ पंकज पांडेय (PWD), रंजीत सिन्हा (सचिव-उच्च शिक्षा) विनय शंकर पांडेय (आयुक्त-गढ़वाल), ADG अजय प्रकाश अंशुमन,सचिव डॉ R राजेश कुमार-नीरज खैरवाल-धिराज गर्ब्याल, निदेशक प्रशांत, जिलाधिकारी (देहरादून) सविन बंसल,SSP (देहरादून) अजय सिंह,VC MDDA बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।
GTCC-दीपाली डिजाइन और थॉमस कुक के साथ NGS में Uttaranchal Olympic Association ने भी व्यवस्थाओं पर लंबी बैठक और मंथन किया। बैठक में GTCC प्रमुख सुनैना कुमारी-Members रविंदर चौधरी-प्रशांत-देशवाल-UOA के Secretary General Dr DK सिंह और CEO चेतन गुरुंग ने शिरकत की।