उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

चमोली में मंत्री रेखा ने सेवा सप्ताह की तैयारियों पर दिखाया सख्त रुख:अफसरों को सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखने की हिदायत:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया महकमे की मजबूत रीढ़;सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाई

Chetan Gurung

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को चमोली में अफसरों को सेवा सप्ताह कार्यक्रमों को ले के व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। कर्णप्रयाग में ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जिले के सभी 9 Blocks के 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होने वाले “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी मंत्री ने लिया।

मंत्री रेखा ने कहा कि “आंगन का मिलन” अभियान के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लाभार्थियों तक पहुँचाई जानी है। वर्तमान में “पोषण माह” भी मनाया जा रहा है। लिहाजा,इस दौरान पोषण से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और जन-जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा, वे हमारे विभाग की मजबूत रीढ़ हैं। वे विषम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं।”

रेखा ने बैठक के बाद नगर पालिका कर्णप्रयाग में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नए सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल नगर पालिका का कार्य नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान CDO अभिषेक त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button