उत्तराखंडदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

लोगों की तकलीफ़ों-समस्याओं-गुहार पर CM पुष्कर का तत्काल Action:अफसरों को फौरन कार्यवाही के निर्देश:थाईलैंड में Medallist ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान

दायित्वधारी गीताराम गौड़-मधु चौहान ने भी की मुलाक़ात:धरना देने के लिए मांगी माफी

Chetan Gurung

दुख-तकलीफ और समस्या ले कर आए लोगों के साथ आज CM पुष्कर सिंह धामी ने अपने Camp Office में न सिर्फ खासा वक्त उनकी गुहार सुनने में लगाया बल्कि अफसरों को फौरन उन पर कार्यवाही करने के आदेश भी दिए। लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन और रोजगार से जुड़े मामले रखे। कल मंत्री खजानदास के आवास पर धरना देने पहुंचे दायित्वधारी गीताराम गौड़ और मधु चौहान ने भी मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और अपनी बातों को रखा। PSD ने उनको आश्वासन दिया और लोगों की सेवा में जुट जाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला व विभागीय स्तर पर हल होने वाली समस्याओं को शासन स्तर पर लंबित रखना अनुचित है। अधिकारी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। आमजन को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। राज्य में जनसमस्याओं के समाधान के लिए CM हेल्पलाइन-1905, जनसुनवाई और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

PSD ने लोगों को बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा आमजन तक पहुँचेगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि राहत कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर दिखे।

उनसे मिलने वालों में मंत्री गणेश जोशी,विधायक सविता कपूर भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने थाईलैंड में आयोजित ‘9वीं हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026’ में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों से भेंट भी की। स्वर्ण पदक विजेता मन्नू सोनकर, शिवानी दाबसा, मोहम्मद जकी, मुकुल तथा कांस्य पदक विजेता मेघा शर्मा व धनंजय धारीवाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, गढ़वाल के कमिश्नर आनंद स्वरूप, DM (देहरादून) डॉ. आशीष चौहान और SSP प्रमेंद्र डोभाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। CM पुष्कर ने लोगों से मुलाक़ात के दौरान खुद को इस कदर सरल और सहज रखा कि लोगों को अपनी बात रखने में बिलकुल भी हिचक नहीं हुई। PSD ने सभी को पूरा वक्त दिया और कुछ को कंधे पर हाथ रख के अपने करीब किया।

कल मंत्री खजानदास के आवास पर धरना देने पहुंचे दायित्वधारी गीताराम गौड़-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भी मांगों को ले के मुख्यमंत्री से मिले। CM पुष्कर ने उनको तसल्ली देने के साथ ही जन सेवा कार्यों में जुट जाने के लिए कहा। गीताराम ने इसके बाद कल के धरने के बाबत न सिर्फ सार्वजनिक रूप से माफी मांगी बल्कि कहा कि उनसे गलती हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button