अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडक्राइमदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

STF-पुलिस का Joint Operation:हेरोइन के साथ 3 Drug Peddlers Arrest

Chetan Gurung

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने क्लेमनटाउन पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और 3 Drug Peddlers को गिरफ्तार किया। उनसे 265 Gram हेरोइन बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹50 लाख आंकी गई है।

SSP-STF अजय सिंह

———-

SSPSTF अजय सिंह के मुताबिक अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे देहरादून के क्लेमनटाउन, प्रेमनगर, राजपुर और ऋषिकेश क्षेत्रों में युवाओं तथा स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन सप्लाई करते थे। अभियुक्तों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा एक बोलेरो कैम्पर वाहन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. नावेद अली पुत्र याकूब अली (निवासी: हकीमपुर तुर्रा, कलियर, हरिद्वार)
  2. साहिब अली पुत्र यासीन अली (निवासी: हकीमपुर तुर्रा, कलियर, हरिद्वार)
  3. मुकर्रम मलिक पुत्र फारुख मलिक (निवासी: हकीमपुर तुर्रा, कलियर, हरिद्वार)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुख नशे और इसके तस्करों को ले के बेहद सख्त है। उनके “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और DGP दीपम सेठ के निर्देशों पर प्रदेश में नशा और इसके सौदागरों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान पुलिस और STF मिल के चला रही है। SSP अजय ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अभियुक्तों के खिलाफ थाना क्लेमनटाउन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है ताकि पूरे सिंडिकेट को खत्म किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button