उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पिथौरागढ़ में अफसरों से विकास कार्यों पर CM पुष्कर ने लिए Update-लेट लतीफी पर अंजाम भुगतने की चेतावनी:प्रांतीय सेना में भर्ती होने आए युवाओं को भोजन परोसा:PMGSY में लेट लतीफी पर दिखाई नाराजगी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में समीक्षा बैठक के दौरान विभागों से विभिन्न कार्यों पर Update लिया और प्रांतीय सेना में भर्ती के लिए आए युवाओं से मैदान पर मिल के उनको खुद भोजन परोसा। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के कार्यों में रफ्तार लाने के निर्देश भी दिए। विकास कार्यों में देरी करने पर अंजाम भुगतने की सख्त चेतावनी भी दी।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की गुजारिश पर बेस चिकित्सालय से उल्का मंदिर के लिए शॉर्टकट मार्ग बनाने के DPR को15 दिन के भीतर शासन को भेजने-निर्माणाधीन जाखनी तिराहा मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण और अन्य विकास कार्यों को भी तय वक्त पर खत्म करने के निर्देश दिए।

भर्ती होने आए युवाओं को दाल-चावल खुद परोसते CM पुष्कर सिंह धामी

पूर्व सैनिकों से मिल के उनके प्रयासों की तारीफ करते मुख्यमंत्री

———————

उन्होंने धारचूला से तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर BRO के अधिकारी एवं जिला प्रशासन को प्राथमिकता से कार्यों में गति  लाने एवं अवशेष मुआवजा की धनराशि को आवंटित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा आदि कैलाश के लिए संपर्क मार्ग की व्यवस्था और सुदृढ़ करें। PMGSY में अधिक लंबित कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अल्टिमेटम दिया कि कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM ने कहा कि  केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जाए। नए पर्यटक स्थलों को विकसित करते रहें। बाहरी व्यक्तियों की उत्तराखंड में भूमि खरीद-फरोख्त  पर कड़ी नजर रखी जाए।  जन समस्याओं का समाधान जिस स्तर पर हो सकता है, वहीं पर हो जाय।

मुख्यमंत्री ने सुशासन पोर्टल भी चालू किया। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिक शिकायतों का निस्तारण करना है। PSD ने प्रादेशिक सेना भर्ती में आए युवाओं से मुलाक़ात करने के साथ ही उनको भर्ती मैदान जाकर अपने हाथों भोजन परोसा। भोजन के इंतजामों को जांचा। स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की।

उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन के लोगों से रास्ते में ही मुलाकात की। भर्ती के लिए आए युवाओं के लिए लंगर लगाने के लिए उनकी तारीफ की। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,विधायक  हरीश धामी, मयूर महक,DM  विनोद गिरी गोस्वामी,पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी  भी उनके साथ थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button