BJP प्रत्याशी के लिए चुनावी समर में CM पुष्कर की हुंकार:मुख्यमंत्री नायब के लिए भी वोटों की गुहार:रोहतक में मनीष ग्रोवर के लिए मांगे वोट: जनसभाओं में Congress को धर्म विरोधी करार दिया:कहा,`हुड्डा सरकार ने दामाद कल्याण के अलावा कुछ नहीं किया’
पार्टी दिग्गजों के साथ कमल को खिलाने का कठिन Task संभाले हुए हैं PSD

Chetan Gurung
BJP के अग्रिम पांत के सितारा प्रचारक बन के उभर चुके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरियाणा में पार्टी प्रत्याशी और अपने समकक्ष CM नायब सिंह सैनी (लाडवा) और मनीष ग्रोवर (रोहतक) के लिए हुंकार भरते हुए Congress पर खुल के हमले बोले. उनकी मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण भी की।
पुष्कर ने दोनों प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं में कहा कि धर्म और अधर्म के इस युद्ध में एक ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ भाजपा है. दूसरी ओर धर्म विरोधी बातें करने वाले, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, कांग्रेस जैसी दूसरी पार्टियां हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। भाजपा जब भी चुनाव में जाती है,जनता के समक्ष अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रोहतक में देश का पहला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है। MSME का प्रौद्योगिक केंद्र स्थापित किया गया है। न्यू ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेस वे ने चंडीगढ़ और देहरादून की दूरी कम कर दी है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से हरियाणा में रहने वाले प्रत्येक इंसान का जीवन स्तर ऊंचा उठा है।PSD ने उत्तराखंड की महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि MNC से बेहतर उत्पाद वे बना रही हैं. उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से मदद और प्रोत्साहन मिल रहा है.
ख़ास पहलू ये है कि कमजोर समझे जाने वाली सीटों पर PSD को झोंकने में आला कमान ने अधिक यकीन किया.उनको पार्टी के दिग्गजों के साथ उनसे भी अधिक प्रचार में भेजा गया.दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों ने सियासी तौर पर उनका दर्जा बेशक बढ़ा है.हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी फिर विधानसभा में पहुँचाने के लिए PSD से ही हाथ लगाया जा रहा है.
CM ने कहा कि हरियाणा में विकास, समृद्धि, शांति पारदर्शिता की गारंटी सिर्फ BJP देती है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है.वह हरियाणा को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, करप्शन के दलदल में धकेलना चाहती है। हुड्डा सरकार के दलाल और डीलर जनता की जेब काटने के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे। कांग्रेस के समय में 3D (दरबारी, दामाद और डीलर) राज हुआ करता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश के शहीदों के साथ भी धोखा किया है। हुड्डा सरकार ने कारगिल यद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में बने स्मारकों को भी तोड़ा। अपने स्वार्थ के लिए कांग्रेस सेना का भी विरोध करती है। पुष्कर की जनसभाएं जम्मू और हरियाणा में काफी हुई.प्रत्याशी और BJP उनका अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हैं.
ख़ास पहलू ये है कि कमजोर समझे जाने वाली सीटों पर PSD को झोंकने में आला कमान ने अधिक यकीन किया.उनको पार्टी के दिग्गजों के साथ उनसे भी अधिक प्रचार में भेजा गया.दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों ने सियासी तौर पर उनका दर्जा बेशक बढ़ा है.हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी फिर विधानसभा में पहुँचाने के लिए PSD से ही हाथ लगाया जा रहा है.