
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने आवास और BJP प्रदेश मुख्यालय में होली के रंग में पूरी तरह ख़ुशी-मस्ती और स्नेह के रंग में डूबे-घुले नजर आए.उन्होंने माँ का आशीर्वाद लिया.पत्नी गीता को भी गुलाल लगाया.बड़े-छोटे का भेद मिटाते हुए हर कार्यकर्त्ता और लोगों को रंग लगाया और खुद भी लगवाने में नहीं हिचके.सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएंदी।
CM पुष्कर सिंह धामी ने मां का आशीर्वाद लिया और पत्नी गीता को गुलाल लगाया
CM Pushkar Singh Dhami with wife Geeta and mother during holi milan at CM House
पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ CM पुष्कर
BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ CM पुष्कर
CM आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में पारम्परिक होली गीत,`श्याम-मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी,पर खूब झूमे. खड़ी होली के गीत गाते हुए मुख्यमंत्री ने भी ढ़ोल-दमाऊ थाम लिया.खुद भी खूब बजाया.
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, एवं अन्य लोग उनके साथ होली खेलने पहुंचे.
–भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में मनाई होली–
BJP प्रदेश कार्यालय में होली के रंग में झूमते CM और मंत्री-MP
CM पुष्कर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, बलवीर रोड पर आयोजित होली मिलन में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाया।
उन्होंने कहा कि होली के रंगों से लोगों के जीवन में नई उर्जा, उमंग, उन्नति एवं उल्लास का संचार होता है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से होली के दौरान नए भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में पार्टी की विजय के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से जुटने को कहा.
होली खेलने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास भी पहुंचे। होली के दौरान माहौल पूरी तरह रंगीन और आसमान में कई रंग बिखरे दिखाई दिए.