
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज 18,000 Cr के निवेश की जसपुर (उधम सिंह नगर) में Grounding कर क्षेत्र के कायाकल्प की दिशा में अहम कदम बढ़ाया.Uttarakhand Global Investors Summit-23 में 24,740 Cr के निवेश करार हुए थे.आज मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े निवेश से जसपुर और आसपास के युवाओं को अपने घर पर ही रोजगार मिल सकेगा।
शुक्रवार को कृषि उत्पादन मण्डी समिति में आयोजित समारोह में उन्होंने कई लाभार्थियों को सम्मानित भी किया.मुख्यमंत्री का गीत, नृत्य, पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने भी लोगों पर फूल बरसा के उनके अभिवादन को स्वीकार किया। 28.20 करोड़ रूपये की 7 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया.डाम क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण एवं जसपुर के अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर के निर्माण की घोषणा की।
CM ने आयुष, समाज कल्याण, पर्यटन एवं उद्योग विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जसपुर के चहुंमुखी विकास होगा. राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ सीधे उन तक पहुंच रहा है। सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया करा रही है.रिक्त पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। रोजगार मेलों के जरिए रोजगार दिलाया जा रहा है।
PSD ने दावा किया कि वर्ष 2021-22 में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत थी.वर्ष 2022-23 में घट कर अब ये 4.9 प्रतिशत रह गई है। महिला सशक्तिकरण पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून बनाने का निर्णय प्रदेश हित में लिया गया। सिल्क्यारा टनल का सफल ऑपरेशन किया गया. इन्वेस्टर्स समिट सफल रहा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव जग जाहिर है. उत्तराखंड में सड़क, रेल, पेयजल और धार्मिक स्थलों के विकास में केद्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। उनके मार्गदर्शन और पूर्ण सहयोग से उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अकलिमा, महबूब जहाँ (प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी) एवं स्वयं सहायता समूह की कोमल से बात करने के साथ ही ग्राम्य विकास समूह के लाभार्थियों को अलग-अलग किट प्रदान किए।
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट,विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविंद पाण्डे, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, SSP मंजुनाथ TC, CDO मनीष कुमार, ADM अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, ASP मनोज कत्याल और अभय प्रताप सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थे।