उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Big Step::न्याय पंचायतों में Camps लगाएंगे DMs:CS AB की VC में हिदायत:बोले,`सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा एक-एक शख्स तक पहुंचाएँ’

17 दिसंबर से न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होंगे Camps:45 दिनों तक चलेंगे

Chetan Gurung

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य के सभी DMs को उनके साथ VC के दौरान `जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ अभियान में और अधिक सक्रिय होने तथा न्याय पंचायत स्तर पर Camp लगाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वे लोगों को राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का पूरे का पूरा लाभ पहुंचाए। CM पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत सभी महकमों के सचिवों और DMs को सख्त फरमान जारी किया हुआ है कि सरकार की हर लाभकारी योजना एक-एक शख्स तक पहुंचे।

CM पुष्कर सिंह धामी-हर योजना-हर पात्र तक पहुंचे

—————–

सचिवालय में बैठ के CS AB ने मुख्यमंत्री पुष्कर के फरमान के मद्देनजर DMs से कहा कि 17 दिसम्बर से अगले 45 दिनों तक प्रत्येक न्याय पंचायत के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 23 विभागों की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए हर District को उन्होंने  रोस्टर तैयार कर कैम्प लगाने के निर्देश दिए। रोस्टर न्याय पंचायतों की संख्या के आधार पर तय किया जा सकता है। ज्यादा न्याय पंचायतों वाले जनपद हर शख्स को योजनाओं का पूरा लाभ मिलने तक जारी रखेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह में 2 से 3 कार्य दिवसों में प्रत्येक तहसील की प्रत्येक न्याय पंचायत को इस अभियान में Cover किया जाना है। शिविर लगाने से पहले न्याय पंचायत में इसका प्रचार-प्रसार अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। इसके लिए Social Media Tool का भी इस्तेमाल किया जाए। लोगों को जानकारी रहे कि किस न्याय पंचायत में कौन-कौन से दिन कैम्प लगना है।

CS ने कहा कि अधिकारियों को कैम्प के बाद  न्याय पंचायत के आसपास के गांवों का भ्रमण कर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र भरवाने होंगे। राज्य एवं जनपद स्तर बैंकर्स समिति को भी विभिन्न योजनाओं के तहत् ऋण लाभ के लिए इस कैम्प में शामिल किया जाए।
मुख्य सचिव ने जिलों के प्रभारी सचिवों को अपने अधीन जनपदों में लगने वाले बहुद्देशीय कैम्पों का औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए। प्रत्येक सप्ताह आयोजित Camps की प्रगति आख्या मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। सभी जिलाधिकारियों को सभी आयोजित कैम्प का डेटा बेस तैयार करने के भी निर्देश दिए।  आनंदबर्द्धन ने Camps के Documentation के लिए App तैयार करने के लिए भी कहा। बैठक में प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनय शंकर पाण्डेय, श्रीधर बाबू अद्धांकी, डॉ. V षणमुगम एवं विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button