उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

UCC लागू करने पर CM पुष्कर का सम्मान:बोले,`अवाम के आशीर्वाद से सपना साकार’:समान कानून की गंगा उत्तराखंड से पूरे देश में बहने लगेगी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी का आज समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में सरकार के प्रधान ने कहा कि UCC का सपना अवाम के आशीर्वाद से साकार हो सका। उन्होंने उम्मीद जताई की UCC की गंगा देवभूमि से निकल के देश भर में बहेगी।

उन्होंने कहा कि UCC लागू कर राज्य सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। UCC लागू होने के बाद अब राज्य में सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं। समाज में भेदभाव खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि UCC में महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित किया गया हैं। Live-in-Relationship के लिए पंजीकरण अनिवार्य किए जाने से बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। निश्चित ही समान नागरिक संहिता की ये गंगा उत्तराखंड राज्य से संपूर्ण देश में जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बाबा साहेब की स्मृतियों से जुड़े प्रमुख स्थलों को राष्ट्र चेतना के पंच तीर्थ के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

PSD ने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त दंगारोधी कानून, धर्मांतरण कानून और ऑपरेशन कालनेमि जैसे कई कड़े फैसले लिए हैं। राज्य सरकार किसी भी हालत में राज्य की डेमोग्राफी चेंज नहीं होने देगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, साध्वी रेणुका, स्वामी निरंजन चैतन्य महाराज, विधायक सुरेश गड़िया मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button