उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

ईगास में CM पुष्कर ने दिखाई सादगी-मनाई भैलो:लोगों की खुशहाली-समृद्धि की कामना की

Chetan Gurung

राजधानी में कल आधी रात 6 युवाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के चलते लोकपर्व ईगास को CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता और अन्य के साथ अपने सरकारी आवास पर बहुत सादगी से मनाया और भैलो खेल के परंपरा के संरक्षण का सन्देश भी दिया.

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और सुंदर कांड का पाठ कर प्रदेश में सुख शांति खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। भैलो पूजन कर, दोनों हाथों से भैलो भी खेला। उन्होंने ढोल- दमाऊ भी बजाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी प्रदेश वासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव ही है जो वह स्वयं इगास पर्व में शामिल हुए। उन्होंने हमेशा उत्तराखंड के लोक पर्वों और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ सालों से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी अपने गांव जाकर लोक पर्व मनाना चाहिए.प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया है। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण भी इस मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ऑफिसर्स क्लब, ONGC  में भी बूढ़ी दिवाली (ईगास) के अवसर पर हिमगिरि ओहो उमंगोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहाँ भैलो भी खेला। उन्होंने कहा कि आज के दिन से हमारे सभी शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, संजय डोभाल, सुषमा रावत, गोपाल राणा, निदेशक (खेल) प्रशांत आर्य भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button