उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

CM Championship Trophy के विजेता District को Prize Money अब 10 लाख:Medallists को भी अधिक पैसा मिलेगा:PRD जवानों को भी Home Guards जवानों के बराबर मानदेय!समिति के गठन को मंजूरी

Chetan Gurung

अगले National Games (मेघालय में 39वें Games-2027) से पहले CM पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को तोहफा देते हुए ‘CM Championship Trophy’ के Tournaments के Medallists को दी जाने वाली Prize Money में इजाफा कर दिया है। PRD जवानों को Home Guards के समान मानदेय देने के लिए समिति गठित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी। उन्होंने इसकी File पर दस्तखत कर अनुमोदन दे दिया।

अब न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया गया है। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की गई है।

संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर क्रमशः ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 की गई है। ‘मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है।

प्रतियोगिता में 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 करने और आयोजन के लिए Budget में भी वृद्धि कर दी गई है। नए खेलों में खास तौर पर प्रदेश के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों को होमगार्ड के जवानों की भांति मानदेय देने के बाबत समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए भी File पर दस्तखत कर दिए। राजधानी के आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी रिक्त भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई।

विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। CM पुष्कर ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए भी ₹109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत कर दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button